हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश गुहनाथन नरेंदर को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने दिलाई शपथ

Spread the love

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बृहस्पतिवार को राजभवन में हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भारत की राष्ट्रपति की ओर से न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने से संबंधित अधिपत्र पढ़ा।

समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रथम महिला गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीजीपी दीपम सेठ, नैनीताल हाईकोर्ट की रजिस्ट्रार जनरल कहकशा खान, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी अमित सिरोही सहित वरिष्ठ न्यायमूर्तिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

2015 में बने थे कर्नाटक हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश

नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन का जन्म 10 जनवरी 1964 को हुआ था। उन्होंने बीए और एलएलबी की डिग्री लेने के बाद 23 अगस्त 1989 में तमिलनाडु बार काउंसिल में पंजीकरण करा वकालत की शुरुआत की।

1989 से 1992 तक मद्रास उच्च न्यायालय में वकालत की। जनवरी 1996 से उन्होंने सांविधानिक, सिविल, कराधान मामलों, खनन कानून, पर्यावरण और वन मामले, मध्यस्थता मामले, गन्ना क्षेत्र आरक्षण और मूल्य निर्धारण संबंधी मामले, भूमि सुधार, एनआई एक्ट सहित लगभग सभी क्षेत्रों में स्वतंत्र प्रैक्टिस शुरू की।

2 जनवरी 2015 को उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति मिली, जिसके बाद 30 दिसंबर 2017 से वह बतौर स्थायी न्यायाधीश सेवाएं दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में सेवाएं दीं। हाल ही में उनकी नियुक्ति उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश के पद पर की गई थी।

और पढ़े  अल्मोड़ा- रानीखेत-चौबटिया मार्ग पर हादसा, टैक्सी अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी, चालक की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    2026 चारधाम यात्रा- तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी, 21 दिनों में 89,380 ने कराया पंजीकरण

    Spread the love

    Spread the loveचारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है। 21 दिनों में 89,380 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। इसमें करीब 1073 तीर्थयात्रियों का धर्मशालाओं…


    Spread the love

    उत्तराखंड: जेल प्रबंधन और क्षमता में सुधार से कम हुई कैदियों की भीड़, 5 साल पहले था हाल-बेहाल

    Spread the love

    Spread the love     पांच साल पहले उत्तराखंड की जेलें देश में सबसे अधिक भीड़ वाली थीं अब उनमें बेहद सुधार हुआ है। वर्ष 2021 में क्षमता के सापेक्ष…


    Spread the love