बेबाकी से बोले विधायक:- मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं- विधायक अरविंद पांडेय, मेरा राजनीतिक करिअर खत्म करने की हो रही साजिश

Spread the love

 

 

मैं संघ का स्वयंसेवक हूं। पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। वर्तमान में कुछ लोग प्रदेश के भाग्य विधाता बने हुए हैं, जो मेरे राजनीतिक जीवन को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। यह दर्द किसी आम कार्यकर्ता का नहीं बल्कि सूबे में पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके और वर्तमान में गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय का है। पार्टी और सत्ता में लगातार हो रही उपेक्षा पर बृहस्पतिवार को उनका सब्र जवाब दे ही गया। उन्होंने अपने आवास पर जुटे कार्यकर्ताओं से उनके साथ हो रही साजिश को समझने की बात कही। उन्होंने पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी पर खुलकर बोलते हुए बेबाकी से कहा कि गुटबाजी के चलते ही पार्टी के कुछ लोग उनके साथ साजिश कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस के लोग उनके के खिलाफ साजिश करते तो समझ में आता। लेकिन पार्टी के वे लोग साजिश रच रहे हैं, जिनका पार्टी को खड़ा करने में कोई योगदान नहीं रहा।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्तमान सत्ता में धंधेबाजी का ग्रुप चल रहा है। कुछ लोग भाग्य और धंधेबाजी की बदौलत भाजपा पर कब्जा कर चुके हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र में गुटबाजी कराने की कोशिश की जा रही है। कहा जनता उनकी असली ताकत है।

मंत्री पद से हटा दिया, अब तो चैन से रहने दो
विधायक के भाषण में हाल में क्षेत्र में खेल छात्रावास के उद्घाटन में न बुलाने की टीस भी दिखाई दी। पार्टी के एक गुट की ओर इशारा करते हुए कहा कि मंत्री पद से तो हटा दिया, अब तो चैन से रहने दो। कहा कि मैंने भाजपा को खड़ा करने के लिए पसीना बहाया है। पार्टी को यूं ही बर्बाद नहीं होने देंगे। कहा कि भाजपा बचनी चाहिए। गाड़ी के चार पहियों में से एक पहिया बनकर पार्टी को सही दिशा में ले जाया जाएगा। वर्तमान की पार्टी की स्थिति केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचनी चाहिए। बहुत हो गया, अब व्यवस्थाओं को बदलना होगा।

नशे के सौदागरों के लिए आरक्षित करा दी सीट
विधायक पांडेय ने कहा कि दिनेशपुर बंगाली बाहुल्य क्षेत्र होने के बाद भी वहां के लोगों की भावनाओं को दरकिनार करते हुए नशे के सौदागरों के लिए निकाय की सीट आरक्षित करा दी गई। वहीं गूलरभोज में भी ऐसे कार्यकर्ता के सिर पर हाथ रखा जा रहा है, जिससे उनको कमजोर किया जा सके।

विधायक के समक्ष शक्ति प्रदर्शन में जुटे दावेदार
भाजपा की ओर से चेयरमैन के दावेदार विधायक के आवास और उनके कार्यक्रम स्थलों पर शक्ति प्रदर्शन करने में जुट गए हैं। बृहस्पतिबार को एक दावेदार सतीश चुघ अपने समर्थकों के साथ विधायक अरविंद पांडेय से मिले और आशीर्वाद मांगा। वही दूसरे दावेदार संजीव भटेजा भी समर्थकों के विधायक के कार्यक्रम स्थल डल बाबा मंदिर पर समर्थकों के साथ पहुंचे। विधायक ने निकाय चुनाव के दावेदारों से गुटबाजी से दूर रहने की अपील भी की।

और पढ़े  हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love