संभल: सीओ अनुज चौधरी पर इंटरव्यू का दबाव बनाने वाला यू-ट्यूबर गिरफ्तार, बहस का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सुनें ऑडियो

 

 

संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद चर्चा में आए सीओ अनुज चौधरी को फोन कर एक युवक ने पहले इंटरव्यू लेने का दबाव बनाया और जब सीओ ने मना कर दिया, तो आरोपी भाजपा का सदस्य बताते हुए मुख्यमंत्री, डीजीपी और एसपी से फोन कराने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी ने कहा कि आप अधिकारी हैं और जनता की सुननी पड़ेगी। आरोपी ने सीओ को धमकाने की ऑडियो बनाकर फेमस होने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने सीओ को धमकाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया। संभल सीओ अनुज चौधरी को एक युवक ने फोन किया और एक पोर्टल का पत्रकार बताते हुए संभल हिंसा को लेकर इंटरव्यू मांगने लगा। सीओ बोले, कि इस मामले में उच्चाधिकारी ही इंटरव्यू देंगे, लेकिन वह सीओ को बार-बार फोन करने लगा। जब सीओ ने हर बार मना किया, तो वह बहस करने लगा।

बाद में हनक दिखाने लगा और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन करा दूं। एसपी साहब से कहलवा दूं, डीजीपी साहब से कहलवा दूं। सीओ ने सिरे से इंकार कर दिया, तो कहा कि आप अधिकारी हो जनता की सुननी पड़ेगी। मैं मशकूर रजा दादा हूं, भाजपा से। तुम इतने बड़े दादा हो, जो सबको एक डंडे से हांकोगे, गोली चलाओगे। आरोपी ने सीओ को धमकाने की ऑडियो फेमस होने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने फेमस होने के लिए ऑडियो को वायरल किया था। कोतवाल अनुज तोमर ने बताया कि मुरादाबाद जिले में पाकबड़ा थानांतर्गत ताहरपुर गांव निवासी मशकूर रजा दादा को गिरफ्तार कर शांतिभंग के मामले में चालान कर दिया।

और पढ़े  UP- कैबिनेट के 23 प्रस्ताव पास, इस क्षेत्र में 90% तक मिली छूट, परिवहन टेस्टिंग सेंटरों में नई व्यवस्था लागू
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…