नैनीताल / भीमताल: 2 दिन से लापता नाबालिग छात्रा काजल,जंगल में पेड़ से लटका मिला शव,जांच शुरू..

 

खलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पतलिया के तोक निगलनी निवासी लापता नाबालिग छात्रा काजल मेलकानी (14) पुत्री गोपाल दत्त का शव संदिग्ध हालात में जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। परिजनों की ओर से शनिवार को पटवारी के पास काजल की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। रविवार की शाम काजल का शव जंगल में पेड़ से लटका देखने पर ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस और परिजनों को दी।

पटवारी जीवन मेहता ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा। पटवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या लग रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पटवारी ने कहा कि मामले को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित किया जाएगा।

इधर, मृतका के पिता गोपाल दत्त मेलकानी ने बताया कि उनकी बेटी को घर से किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन कुछ दिनों से उसके स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिल रहा था। काजल की एक बड़ी बहन है। इधर, विधायक राम सिंह कैड़ा ने एसडीएम केएन गोस्वामी को फोन कर मामले की जांच करने के लिए कहा है।

और पढ़े  देहरादून में बारिश का कहर: अनियंत्रित होकर बरसाती बहाव में बही कार, 2 की मौत, दो लोग और बहे
  • Related Posts

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…