उत्तराखंड- राष्ट्रीय खेल: राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे

 

युवा प्रदेश उत्तराखंड को 24 वर्षों में पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है। राष्ट्रीय खेल के लिए प्रस्तावित स्थलों पर तैयारियां जोरों पर हैं। इस आयोजन की खास बात है कि राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को जागेश्वर धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे।

28 जनवरी से उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं। 31 जनवरी से सात फरवरी तक सीमांत जिले पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होना है। यहां बॉक्सिंग के आयोजन के लिए खेल विभाग और ओलंपिक संघ उत्साहित है। प्रतियोगिता को लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ और स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में तैयारियां जोरों पर हैं। अल्मोड़ा में 31 जनवरी से चार फरवरी तक योगासन प्रतियोगिता का भी आयोजन भी होना है। यहां प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को विश्वविख्यात जागेश्वर मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे। इसके अलावा नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले में 29 जनवरी से राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन होना है।

राफ्टिंग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी गोल्जयू और पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन भी करेंगे। टिहरी जिले में 11 फरवरी से 13 फरवरी तक क्याकिंग प्रतियोगिता और तीन फरवरी से पांच फरवरी तक रोईंग प्रतियोगिता होनी है। नैनीताल जिले में नौ जनवरी से 11 फरवरी तक माउंटेन बाइकिंग का आयोजन होना है। खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी, कोच यहां मौजूद धार्मिक स्थलों के दर्शन भी करेंगे।

 

सड़क, रास्ते सब होंगे चकाचक
सरकार राष्ट्रीय खेलों की भव्यता में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। आयोजन स्थल से लेकर शहरों को चकाचक करने का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए आयोजन वाले जिलों में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ उन सड़कों को ठीक करने कार्य किया जा रहा है, जहां से खिलाड़ी गुजरेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेल यहां के जिलों को नई पहचान दिलाएंगे। खिलाड़ी जिलों में मौजूद प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।
– राशिका सिद्दीकी, उप खेल निदेशक हल्द्वानी

  • Related Posts

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…