अयोध्या : भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर हथियाई कुर्सी।

Spread the love

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता का दुरुपयोग कर कुर्सी हथियाई है, इस चुनाव में सिर्फ लोकतंत्र की हत्या ही नहीं हुई बल्कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिये सारी सीमाएं लांघ दी। उक्त आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व काबीना मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस पंचायत चुनाव में सत्ताबल, धनबल व बाहुबल का जमकर इस्तेमाल हुआ है और भाजपा ने पूरी तरह से बेईमानी कर चुनाव को अपने पक्ष में किया है जबकि पूरे प्रदेश में जनता ने इन्हें नकारा है। उन्होंने कहा आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को आइना दिखाएगी और सत्ता से बेदखल करेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की नीतियों से जनता ऊब चुकी है और सपा के साथ खड़े होने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि 2022 में जनता समाजवादी पार्टी को बहुमत देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेगी।


Spread the love
और पढ़े  काली कमाई का यूपी में एक और 'किंग', एडीए का सेवानिवृत्त लिपिक भी फंसा, विजिलेंस ने कसा शिकंजा
  • Related Posts

    एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमान पूरी तरह से चंपत राय के हाथों में थी। जैसा वह चाहते थे, वही होता था, लेकिन एसआईटी जांच में उनका…


    Spread the love

    लखनऊ: अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग होगी ध्वस्त, आदेश हुआ जारी, 15 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveअलीगंज स्थित जिस बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की जान गई थी, उसको ध्वस्त किया जाएगा। इसका आदेश शुक्रवार को एलडीए के विहित प्राधिकारी कोर्ट ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *