रामनगर पुलिस ने 450 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

मा. मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के अंतर्गत, श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल, द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी प्रभारी को नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर तस्करों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में, श्री भूपेंद्र भंडारी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में, श्री अरुण सैनी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में, थाना रामनगर से पुलिस टीम ने दौराने चैकिंग, अभियुक्त जितेंद्र सिंह बोरा S/O गोपाल सिंह बोरा, निवासी ग्राम हनेडी, तल्ला सल्ट, पोस्ट मछोड़, तहसील सल्ट, जिला अल्मोड़ा को टांडा मल्लू चौराहे से पीरूमदारा की ओर जाते हुए 450 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 367/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम
1. उ.नि. गणेश जोशी
2. हे.का. तालिब हुसैन
3. का. जसवीर सिंह
4. का. महबूब आलम
5. का. प्रयाग कुमार

और पढ़े  हरिद्वार: अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…