RBI: भारतीय रिजर्व बैंक को मिला धमकी भरा ईमेल,जिसमे बम से उड़ाने की दी गई धमकी, रूसी भाषा में किया गया ईमेल

Spread the love

भारतीय रिजर्व बैंक को शुक्रवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें आरबीआई के मुंबई कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा मेल आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया। धमकी रूसी भाषा में दी गई। धमकी भरे ईमेल के बारे में जानकारी मिलने पर मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत भेजने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह धमकी भरा मेल आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नर के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद आया है। उन्होंने शक्तिकांत दास की जगह ली है, जिन्होंने छह साल तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी मल्होत्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने चुना था।

क्या है मामला?
दरअसल, आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल आया। ईमेल रूसी भाषा में किया गया। इसमें बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस जोन 1 डीसीपी के मुताबिक, माता रमाबाई मार्ग (एमआरए मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

 


Spread the love
और पढ़े  लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: सीएम योगी, रक्षामंत्री राजनाथ और गडकरी ने फीता काटकर किया लोकार्पण
  • Related Posts

    UP पुलिस ट्रांसफर: रातों-रात बदले गए 37 दरोगा, एसएसपी श्लोक कुमार ने इनको दी नई जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार रात को नौ निरीक्षक समेत 37 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। कई निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  …


    Spread the love

    अयोध्या- हनुमानगढ़ी उज्जैनिया पट्टी के नए महंत बने संदीप दास और मोहित श्रीवास्तव को पट्टी का मुख्तार चुना गया।

    Spread the love

    Spread the love   अयोध्या हनुमानगढ़ी पंचांग पट्टी उज्जैनिया के महंत संतराम दास महाराज के 27 जून को साकेतवास के बाद रामानंदी सनातन परंपरा के अनुसार सभी धार्मिक संस्कार विधिवत…


    Spread the love