पीएम मोदी: प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज पहुंचे,संगम पर पीएम ने की पूजा, नौकायन का भी उठाया लुत्फ, अब जनता को करेंगे संबोधित

Spread the love

पीएम मोदी यहां विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के रूप में महाकुंभ की सफलता के लिए कुंभ कलश का पूजन किया। पीएम मोदी रिवर क्रूज से संगम पर पहुंचे हैं। साधु संतों से मिलने के बाद उन्होंने गंगा पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। पीएम मोदी 55 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।

 

अक्षय वट की परिक्रमा की

पीएम नरेंद्र मोदी ने अक्षय वट की पूजा करने के बाद मत्था टेका और अक्षय वट की परिक्रमा की।

 

गंगा पूजन के बाद अक्षयवट पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम पर मां गंगा की पूजा अर्चना करने के बाद अक्षयवट का दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। मत्था टेकने के बाद उन्होंने अक्षय वट की परिक्रमा की। उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद हैं।

पीएम ने की विधि विधान से पूजा

पीएम मोदी ने साधु संतों से मुलाकात की। इसके पहले उन्होंने गंगा और कुंभ कलश का विधि विधान से पूजन किया।

कुछ देर में जनता को संबोधित करेंगे पीएम

गंगा पूजन करने के बाद सभा स्थल पर पीएम मोदी पहुंचने वाले हैं। यहां पर वह 55 सौ करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने के साथ जनता को संबोधित करेंगे। मोदी के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक मौजूद हैं।

सीएम और राज्यपाल भी मौजूद

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन भी पटेल हैं। पीएम कुछ देर में परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद सभा को भी संबोधित करेंगे।

और पढ़े  सास-साले की हत्या करने का आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 सिपाही घायल
पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

बमरौली एयरपोर्ट – सुबह 11.25 बजे
अरैल हेलीपैड – दिन में करीब 12 बजे
संगम पर पूजन – 12.15 बजे
अक्षयवट, हनुमान मंदिर एवं सरस्वती कूप का दर्शन – 12.40 बजे
महाकुंभ प्रदर्शनी का अवलोकन – 1.30 बजे
सभा- 2.00 बजे
रवानगी – करीब 3.00 बजे
बमरौली एयरपोर्ट से रवानगी- 3.30 बजे


Spread the love
  • Related Posts

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके…


    Spread the love