पन्तनगर/लालकुआँ -युवक का मिला शव,पुलिस और वन विभाग जुटा जांच में।

Spread the love

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बिंदुखत्ता से 3 दिन से लापता युवा व्यापारी का लालकुआँ पंतनगर बाईपास के पास झाड़ियां से शव बरामद हुआ है, मौके पर लालकुआं, पंतनगर पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम एवं वन विभाग के कर्मचारी जांच पड़ताल में जुट गए हैं। क्षेत्रवासी उक्त व्यापारी की मौत हाथी के हमले से होना भी मान रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 6 दिसंबर से लापता कालिका मंदिर क्षेत्र में साइकिल मरम्मत की दुकान चलाने वाले हरपाल उर्फ राकेश उम्र 32 वर्ष जो कि शादीशुदा होने के साथ-साथ उसके दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटी एवं बेटा शामिल है, वह 6 दिसंबर को किसी काम से घर से निकला था जो कि आज तक वापस घर नहीं पहुंचा, परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, आज प्रातः चरवाहों ने पंतनगर बाईपास के पास रुद्रपुर रोड में मिट्टी में लतपत हुए हरपाल के शव को बरामद किया, कुछ ही देर बाद बिंदुखत्ता के लोगों ने उसकी शिनाख्त कर ली, मौके पर पंतनगर पुलिस के साथ-साथ लालकुआं कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है, साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट भी घटना की जांच करने में जुट गए हैं। प्रत्यक्ष दर्शन का कहना है कि युवक की मौत जंगली हाथियों के हमले से भी हो सकती है, क्योंकि जिस स्थान पर दुकानदार का शव पड़ा हुआ है, वहां अक्सर हाथियों की मौजूदगी रहती है। वन विभाग इस एंगल की भी घटना की जांच में जुटा हुआ है। इधर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इधर वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम का कहना है कि प्रथम दृष्टिया युवक की मौत हाथी के हमले हुई है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा मुआवजा की तैयारी की जा रही है।

और पढ़े  ऊर्जा संकट के बीच धामी सरकार का नया नियम, बिजली दफ्तरों में एसी नहीं,दफ्तर में करें लंच ब्रेक

 


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love