अयोध्या: सरकारी अस्पतालों में तैनात 160 सुरक्षा गार्ड्स को सेवा समाप्ति का दिया नोटिस, किया प्रदर्शन

 

अयोध्या में सरकारी अस्पतालों में तैनात 160 सुरक्षा गार्ड्स को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। मैन पावर सप्लाई करने वाली आईटी वर्ड सुल्तानपुर ने सुरक्षा गार्ड्स को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है।

नौकरी जाने की बात आई तो सुरक्षा गार्ड्स ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। सुरक्षा गार्ड्स ने कहा कि जब निकालना ही था तो भर्ती क्यों किया था? उन्होंने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

कंपनी की तरफ से दिए गए नोटिस में हवाला दिया गया है कि सीएमओ ऑफिस से पत्र जारी हुआ है। सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़े  UP फतह के लिए भाजपा का गुजरात फॉर्मूला: नौ रिपीट रणनीति, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…