गूगल मैप ने दिखाया मौत का रास्ता,अधूरे पुल पर रोक न संकेतक..20 फुट नीचे जा गिरी कार, खून से लाल हुआ पानी

Spread the love

 

रेली बदायूं क्षेत्र में पड़ने वाले राम गंगा नदी पुल को क्रास करते समय तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसमें कार सवार लोग गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे थे उन्हें पुल के बारे में जानकारी नहीं थी कि पुल निर्माणाधीन है, जिस कारण पुल खत्म होते ही कार करीब 25 फीट नीचे रामगंगा नदी में गिर गई जिससे कार सवार तीन लोगों की नदी में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।
बरेली फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पुल से आधी रात में टैक्सी परमिट की कार नीचे गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, हादसे में मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद के विवेक कुमार व अमित कुमार की मौत हुई है। तीनों व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। यह शादी समारोह में शामिल होकर शॉर्ट कट रास्ते से बरेली होकर गाजियाबाद जा रहे थे आपको बता दें कि दातागंज क्षेत्र को बरेली के फरीदपुर तहसील से जोड़ने के लिए मुड़ा गांव पर पुल बना है, 24 पिलर के इस पुल में 21 पिलर फरीदपुर क्षेत्र में व तीन पिलर बदायूं के दातागंज क्षेत्र में आते हैं। 2022 में आई बाढ़ में आधा हिस्सा बह जाने के कारण पुल पर आवागमन बंद चल रहा है।

बाढ़ में बह गया था पुल का आधा हिस्सा 
दातागंज क्षेत्र को बरेली के फरीदपुर तहसील से जोड़ने के लिए मुड़ा गांव पर पुल बना है। 24 पिलर के इस पुल में 21 पिलर फरीदपुर क्षेत्र में व तीन पिलर बदायूं के दातागंज क्षेत्र में आते हैं। 2022 में आई बाढ़ में आधा हिस्सा बह जाने के कारण पुल पर आवागमन बंद हैं।

और पढ़े  दिल्ली में तय होगा महासचिव का नाम, बैठक में ही होगा चंपत राय के भविष्य का फैसला, इस नाम पर लग सकती मुहर

 

खून से लाल हुआ पानी 
जिस जगह कार गिरी वहां पानी नहीं था। पास गड्ढे में पानी भरा था, जो खून से लाल हो गया। जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे मंजर देख दंग रह गए थे। सूचना मिलने के बाद फरीदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रामगंगा नदी के उस पार से तीनों के शव नाव से फरीदपुर की तरफ लाए गए। फरीदपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतकों की हुई शिनाख्त 
तीनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है। हादसे में मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद के विवेक कुमार व अमित कुमार की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। यह किसी शादी समारोह में शामिल होकर शॉर्ट कट रास्ते से बरेली होकर गाजियाबाद जा रहे थे। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है।


Spread the love
  • Related Posts

    एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमान पूरी तरह से चंपत राय के हाथों में थी। जैसा वह चाहते थे, वही होता था, लेकिन एसआईटी जांच में उनका…


    Spread the love

    जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। शासन ने इस संबंध में शुक्रवार रात आदेश जारी कर दिया है। सभी 75 जिला पंचायत…


    Spread the love