नंदानगर / चमोली:- वाहन दुर्घटनाग्रस्त..२०० मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में पिता-पुत्री की मौत

Spread the love

 

 

नंदानगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। एक घायल को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया जा रहा है। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। सुबह करीब 11 बजे नंदानगर क्षेत्र के सुतोल-पेरी सड़क पर एक दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

दुर्घटना में भरत सिंह (42) पुत्र सौण्या सिंह निवासी सुतोल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पुत्री सपना (17), प्रताप सिंह (26) पुत्र आलम सिंह ग्राम सुतोल घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों व पुलिस की मदद से सीएचसी नंदानगर लाया गया, जहां उपचार के दोरान सपना की भी मौत हो गई।

वाहन चालक गोविंद सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी सुतोल वाहन से छिटक गया, उन्हें हल्की चोटें आई हैं। गंभीर घायल प्रताप सिंह को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना का करण वाहन का स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है।

 

गांव में छाया मातम

– वाहन दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत से सुतोल गांव में मातम छा गया है। दोनों पिता-पुत्री अपने काम से नंदानगर आ रहे थे। लेकिन पेरी गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर सुतोल गांव के साथ ही पूरे नंदानगर में तामत छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Spread the love
और पढ़े  Weather: झमाझम बारिश से मौसम सुहावन, अधिकतर तापमान 40.4 से 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
  • Related Posts

    भूमि फर्जीवाड़ा- समन्वय समिति की हुई बैठक, दून में बढ़े भूमि फर्जीवाड़े के मामले, 125 की सुनवाई, 24 में FIR

    Spread the love

    Spread the loveदून में भूमि फर्जीवाड़ा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को हुई लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में 125 मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान 45 मामलों का…


    Spread the love

    केदारनाथ धाम- मंदिर के चारों ओर 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ मंदिर परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। समिति मंदिर के चारों ओर करीब…


    Spread the love