वापस आ गया शक्तिमान- मैं पहले से ही शक्तिमान हूं,दूसरा शक्तिमान तभी होगा जब कोई शक्तिमान होगा,मैं वो शक्तिमान हूं,असली शक्तिमान मैं ही हूं -मुकेश खन्ना

भारत के सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने भारतीय स्क्रीन पर इस किरदार की वापसी की घोषणा से प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। मुकेश खन्ना ने इस शो का टीजर जारी कर भी अपने प्रशंसकों का उत्साह भी सातवें आसमान पर है। हालांकि, अभिनेता ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लोगों की इस सोच का खंडन किया है कि वह शो के अगले शक्तिमान बनेंगे। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
Mukesh Khanna says I had come to declare to the world that i will be the next Shaktimaan is Totally wrong

मुकेश खन्ना नहीं बनेंगे अगले शक्तिमान
शक्तिमान के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकेश खन्ना ने इस शो के अगले सीजन पर खुलकर बात की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद फैंस को लग रहा है कि शो के अगले पार्ट में भी मुकेश खन्ना ही शक्तिमान बनेंगे। हालांकि, अब अभिनेता ने एक गाना जारी किया है और एक पोस्ट साझा कर इन बातों का खंडन किया है। अभिनेता ने पोस्ट साझा कर लिखा, “मैं इस गाने और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों की गलत धारणा का खंडन करने आया हूं, जो यह सोच रहे हैं कि मैं ही अगला शक्तिमान बनूंगा।”
विज्ञापन

Mukesh Khanna says I had come to declare to the world that i will be the next Shaktimaan is Totally wrong

शक्तिमान की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं अभिनेता
अभिनेता ने अपनी बात को समझाते हुए आगे लिखा, “मैं क्यों कहूं कि मैं अगला शक्तिमान बनूंगा। मैं पहले से ही शक्तिमान हूं। दूसरा शक्तिमान तभी होगा जब कोई शक्तिमान होगा। और मैं वो शक्तिमान हूं। मेरे बिना दूसरा शक्तिमान नहीं हो सकता। शक्तिमान के रूप में मुझे शक्तिमान की विरासत का निर्माण करना है।”
और पढ़े  यूएन महासभा: जयशंकर की कनाडा, मेक्सिको और वेनेजुएला के विदेश मंत्रियों से मुलाकात, ऊर्जा और एआई पर हुई चर्चा
नई पीढ़ी को देना चाहते हैं संदेश
मुकेश खन्ना ने आगे लिखा, “मैंने कभी भी यह साबित करने की कोशिश नहीं की है कि मैं मैं रणवीर सिंह या शक्तिमान की भूमिका निभाने वाले किसी भी व्यक्ति से बेहतर हूं। मैं पुराने शक्तिमान के रूप में आज की जनरेशन को एक संदेश देने के लिए केवल इसलिए आया क्योंकि मुझे लगा कि पुराने शक्तिमान नए की तुलना में यह अच्छे से कर सकते हैं क्योंकि पुराने शक्तिमान के पास पिछले 27 वर्षों से पहले से ही तैयार दर्शक हैं।”
शक्तिमान की खोज है जारी
अभिनेता ने अपने नए गाने के बारे में बताते हुए कहा कि आज की जनरेशन पर बुराई काफी हावी हो गई है। इसलिए मैं यह गाना लेकर आया हूं, जिससे जो अंधेरा उन पर हावी हुआ है, उसे कम किया जा सके। तो आप लोग शांत रहिए क्योंकि नया शक्तिमान आए, लेकिन वह कौन होगा। मुझे भी नहीं पता। खोज अभी भी जारी है।
  • Related Posts

    एसएससी सीजीएल 2026: 30 सितंबर को होने वाली टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए उपलब्ध है।…

    3 दिन की बैंकों की हड़ताल टली,आज से खुलेंगे बैंक!,क्या सरकार ने मान ली मांगें?

    आज से तीन दिन तक करोड़ों बैंक कस्टमर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता, लेकिन यूनियन के लोगों को यह महसूस हुआ और हड़ताल टाल दी गई। इसी हड़ताल के…