थलीसैंण/पौड़ी गढ़वाल : वर्षों से सड़क की आस में बैठे ग्रामीण मंत्री जी के आश्वाशन के बाद भी नहीं बनी सडक।                   

Spread the love

जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर विधानसभा के थलीसैण ब्लॉक बिजली पानी सड़क को मूलभूत आवश्यकताओं में गिना जाता है लेकिन विधानसभा श्रीनगर के स्यूंसाल गांव में सड़क ना होने के कारण ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है ।
 ग्रामीणों का कहना है कि उनके द्वारा कई बार स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से सड़क के संबंध में वार्ता की गई लेकिन केवल आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला ।

स्यूंसाल चौथान पट्टी थैलीसैण का वही गांव हैं जहाँ विधायक और मंत्री धन सिंह रावत ने 31 मार्च 2021 को दो महीने में सड़क मार्ग शुरू करने का वादा किया था। पर मंत्री जी भूल गए।
लगातार ग्रामीणों द्वारा स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन दिए गए लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ और ग्रामीण सड़क से वंचित है

ग्रामीणों ने कहा कि कई बार तबीयत खराब होने पर ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए लगभग तीन-चार किलोमीटर पैदल चलकर मुश्किल से मोटर मार्ग तक पहुंचा जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा के दौरान होती है। इसी कारण अपने बच्चे और अपनी जान की सुरक्षा के लिए अब कई गर्भवती महिलाएं डिलीवरी से हफ्तों पहले अपने मायके, या मैदानी क्षेत्रों में जाने को मजबूर है। आज सुबह सुबह गांव के एक बुजुर्ग बुद्धि सिंह रावत को कन्धों में रखकर के इलाज के लिए ले जाया जा रहा है वो भी ब्लॉक, या जिले में नहीं काशीपुर में। विकास कार्यों में रात दिन लगे पहाड़ के नेताओं को नमन। सभी ग्रामीण सरकार बहुत नाराज हैं और जल्द से जल्द गांव में मोटर मार्ग पहुँचाने की मांग कर रहे हैं।

और पढ़े  पौड़ी- CM योगी और धामी ने यमकेश्वर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण, शिव मंदिर में की पूजा

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: शीशे से काली फिल्म उतारने के विरोध में महिला एसआई को कुचलने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के नैनीताल रोड पर तिकोनिया चौराहा के पास रविवार रात खड़ी संदिग्ध सफारी कार के शीशे पर लगे काली फिल्म को उतारते समय चालक ने महिला…


    Spread the love

    पौड़ी-  पौड़ी का कार्यकाल सदैव रहेगा यादगार, समन्वय और सरलता से ही मिलती है सफलता: मुख्य विकास अधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत को विदाई, अधिकारियों ने सराहा सरल व्यक्तित्व एवं समाधानोन्मुख कार्यशैली जनपद के मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत का संभागीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *