धर्मांतरण- अयोध्या में नहीं थम रही धर्मांतरण की रफ्तार, 3 और गिरफ्तार |

 अयोध्या में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण की रफ्तार नहीं थम रही है। रविवार को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भदरसा के जिवपुर में भी एक मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार किया है। इससे पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

हिंदू धर्म के एक वर्ग के लोगों को तमाम तरह के प्रलोभन देकर व धार्मिक भावनाएं भड़काते हुए धर्म परिवर्तन कराने का खेल जिले में बड़े पैमाने पर हो रहा है। कैंट, बीकापुर, अयोध्या व तारुन समेत लगभग सभी थाना क्षेत्रों में दो माह के भीतर एक दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को मवई थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही मामला सामने आने के बाद चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद धर्मांतरण के इस खेल पर लगाम नहीं लग रही है।

 

धार्मिक ग्रंथ, ढोल-मजीरा समेत अन्य वस्तुएं बरामद

मसौधा प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को ही थाना पूराकलंदर के जिवपुर में भी स्थानीय लोगों ने प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन होने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। मौके से धार्मिक ग्रंथ, ढोल-मजीरा समेत अन्य वस्तुएं बरामद हुईं।

पुलिस ने भदरसा के लालपुर निवासी रोशन निषाद, शहर के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी अमानीगंज निवासी सुमित जान, कौशलपुरी कॉलोनी निवासी अनुग्रह जान के खिलाफ केस दर्ज करके देर रात गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान किया गया है।

ताबड़तोड़ कार्रवाई का भी नहीं दिख रहा खौफ

पिछले करीब दो माह से जिले में धर्म परिवर्तन के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस भी सक्रिय होकर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसका खास असर इस मिशन से जुड़े लोगों पर नहीं पड़ रहा है। एक वर्ग को टारगेट करके उन्हें तमाम तरह के प्रलोभन देकर ईसाई धर्म से जोड़ने की कवायद जोर-शोर से चल रही है। हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने अभियान के तहत इस कारगुजारी से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़े  एयर शो: पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी कल आएंगे, बंद होंगे रास्ते, एसपीजी ने नमो घाट पर डाला डेरा
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…