2025 महाकुंभ: हिंदू पीठाधीश्वर की मांग- महाकुंभ में गैर सनातनियों के आने पर लगे रोक,मौनी महाराज – सरकार पूरी तरह लगाए प्रतिबंध ।

उत्तरप्रदेश के अमेठी से सगरा पीठाधीश्वर ने महाकुंभ में गैर सनातनियों के आने पर रोक लगाने की मांग की है। वह समय-समय पर हिंदुओं और धर्म के प्रति आवाज उठाते रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर अपना बयान जारी किया है। संतों के बयान के समर्थन में मौनी महाराज ने वीडियो जारी करके महाकुंभ से पहले गैर सनातनियों को लेकर मांग उठाई है। मौनी महाराज ने कहा कि गैर सनातनियों का महाकुंभ में प्रवेश पूरी तरीके से प्रतिबंधित किया जाए।

गौरीगंज के बाबूगंज सगरा पीठाधीश्वर मौनी महाराज समय-समय पर धर्म को लेकर आवाज उठाते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर वीडियो जारी कर महाकुंभ 2025 से पहले प्रयागराज में गैर सनातनियों का प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने की मांग की है।

 

 

गैर सनातनियों का प्रवेश लगे रोक

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में गैर सनातनियों का प्रवेश पूरी तरीके से प्रतिबंधित हो। गैर सनातनी लोग जिस तरीके से धर्म के प्रति अपशब्द प्रयोग करते हैं और धर्म के खिलाफ बोलते हैं ऐसे में गैर सनातनियों का प्रवेश भी पूरी तरीके से प्रतिबंधित होना चाहिए।

 

ऐसे लोगों को प्रयागराज आने की आवश्यकता नहीं

हिंदू पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने कहा कि महाकुंभ 2025 लगने जा रहा है। ऐसे में गैर सनातनियों के ना आने का हम समर्थन करते हैं।इसके साथ ही अखाड़ा परिषद का जो बयान है उसका भी हम समर्थन करते। उन्होंने कहा कि जब गैर सनातनी भारत को नहीं मानते गंगा को नहीं मानते मेरे देवी-देवताओं को नहीं मानते, धर्म को नहीं मानते और मेरे मठ मंदिरों में रहकर अपशिष्ट पदार्थ का प्रयोग करते हैं, तो ऐसे लोगों को प्रयागराज आने की कोई आवश्यकता नहीं।

और पढ़े  आज वाल्मीकि जयंती: UP में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय

 

 

उन्होंने कहा कि जब मक्का सिर्फ मुसलमान का है तो प्रयागराज हम सनातनियों का है वहां सिर्फ सनातनियों को ही इजाजत मिलनी चाहिए।सनातनियों को ही दुकान मिलनी चाहिए।सरकार को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए कि वहां का हर व्यक्ति सनातनी हो हिंदू हो वह मां गंगा को माने राम को माने और सनातन धर्म को माने और मां गंगा में डुबकी लगाई यही हमारी मांग है।

  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…