अयोध्या- बालक राम से मिलने पहुंचे ‘लक्ष्मण’ रामलला व हनुमंतलला के दरबार में लगाई हाजिरी

Spread the love

 

रामनगरी अयोध्या में बालक राम के नव्य, भव्य और दिव्य मंदिर में विराजने के बाद देश दुनिया से लोग आराध्य के दर्सन को पहुंच रहे हैं। शुक्रवार दोपहर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण भी अपने परिवार संग यहां पहुंचे। उन्होंने रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई।

लक्ष्मण ने रामलला के दरबार में माथा टेका। पुजारी प्रेमचंद्र त्रिपाठी ने उन्हें प्रसाद व रामनामी अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। इसके बाद क्रिकेटर परिवार के साथ मां सरयू की आरती में भी शामिल हुए। उन्होंने मां सरयू की आरती उतारी।

 

आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने आरती कराई और प्रसाद दिया। उन्होंने श्रीराम बल्लभाकुंज जाकर अधिकारी राजकुमार दास से भी आशीर्वाद लिया। अयोध्या में दर्शन-पूजन कर वीवीएस लक्ष्मण निहाल दिखे।

 

तीन दिन पहले हुए दीपोत्सव में देश दुनिया से लोग आराध्य के दर्शन को पहुंच थे। रामनगरी के आठवें दीपोत्सव में यदि अयोध्या ने एक बार फिर विश्व कीर्तिमान रचा है। इसके लिए 35 हजार रामभक्तों की पांच दिन की कड़ी मेहनत रही।

 

वहीं घाटों से लेकर रामकथा पार्क तक तैनात करीब तीन हजार पुलिस कर्मी, एक हजार सफाई कर्मी, 500 साज-सज्जा कर्मी और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के 400 कर्मियों ने भी दीपोत्सव को भव्य बनाने में योगदान दिया। इसके बाद से हर कोई रामलला के दर्शन को आतुर है|

इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर ने भी परिवार संग रामलला के दर्शन किए।


Spread the love
और पढ़े  कटरानगर पंचायत उपचुनाव: मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, 41.78% रहा मतदान प्रतिशत
  • Related Posts

    कटरानगर पंचायत उपचुनाव: मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, 41.78% रहा मतदान प्रतिशत

    Spread the love

    Spread the love     कटरानगर पंचायत उपचुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस चुनाव में कुल *41.78 प्रतिशत मतदान*…


    Spread the love

    अयोध्या- पहले बड़े मंगल पर राममंदिर में उमड़ी आस्था, धूप न होने से दर्शनार्थियों ने लिया मौसम का मजा

    Spread the love

    Spread the loveज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में अर्चकों द्वारा निरंतर पाठ किया गया…


    Spread the love