अल्मोड़ा सड़क हादसा:धामी का एक्शन- 2 ARTO को निलंबित करने के निर्देश,मृतक के परिजनों को 4-4 लाख देने की घोषणा

Spread the love

 

 

अल्मोड़ा में मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

 

सीएम ने किया मुआवजे का एलान, एआरटीओ प्रवर्तन निलंबित
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1  लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए हैं।

38 यात्रियों की मौत
आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि 36 यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है।
 

बस में सवार थे 55 से ज्यादा यात्री
बस 40 सीटर थी। बस में 55 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा


Spread the love
और पढ़े  वर्ल्ड रिकॉर्ड्स: हल्द्वानी की रेणु ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, 9 साल की मेहनत से 8 फीट 10 इंच लंबे बाल कर किया कमाल
  • Related Posts

    हल्द्वानी: शहर में ‘जाम’ ने पकड़ी रफ्तार.. कुछ किलोमीटर का सफर अब घंटों की मुश्किल, ये हैं बड़ी वजहें

    Spread the love

    Spread the loveकुमाऊं के सबसे बड़े कारोबारी शहर की रफ्तार जाम के पहियों में फंस गई है। सुबह की शुरुआत हो या शाम का वक्त, शहर की मुख्य सड़कों से…


    Spread the love

    जौलीग्रांट- बड़ासी ग्रांट में हाथी ने किया महिला पर हमला, बुरी तरह हुई घायल, अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveथानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ासी ग्रांट में हाथी द्वारा किए गए हमले में एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए सीएमआई…


    Spread the love