ये दिवाली हो गई यादगार:- जब कुछ बुजुर्गों की आंखें भी अपनों की ढूंढ रही थी,तब दरवाजे पर हालचाल जानने पहुची उत्तराखंड पुलिस । 

दिवाली का त्योहार हर कोई अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों संग मनाता है। चारों तरफ उजियारा जीवन में एक नई उमंग और उल्लास लेकर आता है, लेकिन हमारे बीच में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनके जीवन में से यह खुशी दूर है। उनके जीवन की इस कमी को दूर करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने एक खास पहल की। जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

उत्तराखंड पुलिस की सराहनीय पहल से बुजुर्गों की दिवाली यादगार बन गई। दरवाजे पर पुलिस उनका हालचाल जानने पहुंची तो बुजुर्गों के आंसू छलक पड़े।  पुलिस ने बुजुर्गों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और उन्हें ये अहसास दिलाया कि वह अकेले नहीं है। पुलिस उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ी है।

कभी कोई हालचाल जानने नहीं पहुंचा। क्या दिवाली और क्या होली… परिवार से ठुकराए या अन्य परिस्थतियों के चलते अकेले रह रहे उन बुजुर्गों के लिए कोई त्योहार नहीं होता, लेकिन यह दिवाली उनके लिए यादगार बन गई। थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर थाना क्षेत्र में निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों की कुशलक्षेम ली गई।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेश व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन मे थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाले सीनियर सिटीजन की कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जाना गया।

 

सीनियर सिटीजनों से मुलाकात के दौरान जब थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम लिस्टाबाद निवासी अमरदेई से मुलाकात की गई तो उक्त बुजुर्ग महिला पुलिस वालों को देखकर भावुक होकर रोने लगी।

 

बुजुर्ग ने बताया कि दो साल से अपाहिज हूं आज तक मेरी कुशलता पूछने कोई भी नहीं आया, लेकिन आज उनका हालचाल जानने कोई पहुंचा। महिला ने पुलिस जवानों को आशीर्वाद दिया।

और पढ़े  देहरादून: बाल अधिकार आयोग के रिकॉर्ड में हेराफेरी, कार्रवाई से बचने को गायब किए उपस्थिति रजिस्टर के पन्ने

 

पुलिस ने दीपावली त्योहार की बधाई देते हुए मिष्ठान वितरित किया गया औक कोई भी समस्या होने पर थाने को अवगत कराने के लिए कहा गया।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…