भीषण सड़क हादसा: ठीक त्योहार से पहले हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार, बरेली के दंपती और उनके बच्चों समेत 6 की मौत

Spread the love

 

दायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र में मेरठ बदायूं हाईवे पर गांव मुजरिया के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे के दौरान पीछे से आई कार भी डिवाडर से टकरा गई। कार सवार एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम निधि श्रीवास्तव, एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में जान गंवाने वालों में बरेली निवासी दंपती, उनके दो बच्चे व दो अन्य लोग हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।

 

 

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव चरसोरा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह नोएडा में सब्जी की खेती करते हैं। बुधवार की रात वह अपने टेंपो से दिवाली के त्योहार पर घर आ रहे थे। नोएडा में काम कर रहे उझानी के मिर्जापुर निवासी कप्तान सिंह अपनी पत्नी पान कुमारी बेटे अमन के साथ घर आने को टेंपो में सवार हो गए।
विज्ञापन

इन्हीं लोगों के साथ मेघ सिंह निवासी ख़िरकबारी थाना जुनावई, बरेली के थाना भमोरा अंतर्गत गांव ककरी निवासी कन्हई अपनी पत्नी कुसुम, बेटी शीनू और बेटे कार्तिक के अलावा मिर्जापुर उझानी निवासी अतुल सिंह भी टेंपो में सवार हो गए।
बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे टेंपो जैसे ही मुजरिया चौकी के पास पहुंचा, तभी गांव के अंदर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक हाइवे पर आ गई। सामने आई ट्रैक्टर ट्रॉली से टेंपो टकरा गया। हादसे में कन्हई, इनकी पत्नी कुसुम, बेटी शीनू और बेटे कार्तिक, अतुल व पान कुमारी की मौके पर मौत हो गई। जबकि टेंपो चालक मनोज, मेघ सिंह, धर्मवीर, कप्तान सिंह व अमन गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गया। हादसे के वक्त मेरठ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार चालक भी बचने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार सवार व्यक्ति घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आलाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

Spread the love
और पढ़े  योगी सरकार का बड़ा फैसला, मेधावियों के साथ अब निराश्रित-दिव्यांग छात्राओं को भी मिलेगी स्कूटी
  • Related Posts

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love

    स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी पुलिस बनकर किया अगवा, पांच गिरफ्तार और दो की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveस्पेशल 26 फिल्म की तरह फर्जी पुलिस बनकर जीएसटी सलाहकार को अगवा कर फिरौती वसूली का खुलासा हुआ है। महंगे शौक की वजह से कर्ज में डूबे आरोपियों…


    Spread the love