अयोध्या- विशिष्ट दीपकों से जगमगाएगा श्रीराम लला मन्दिर

Spread the love

श्रीराम लला के अपने जन्मस्थान पर लंबे संघर्ष के बाद बने नव्य और भव्य मन्दिर में पहली दीपावली को अद्भुत और अविस्मरणीय बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। दाग-धब्बे और कालिख से मन्दिर भवन को बचाने के लिए विशिष्ट दीपकों की व्यवस्था की गई है।यह भी ध्यान रखा गया है कि इनके प्रकाशमान रहने की अवधि अधिकतम हो। व्यवस्था चाक-चौबंद रहे इस हेतु एक सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक को मन्दिर तथा मन्दिर परिसर में दीपकों की सजावट का दायित्व सौंपा गया है।
सम्पूर्ण मन्दिर परिसर को कई खंडों -उपखंडों में विभाजित कर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। मन्दिर के हर कोने-खुदरे को व्यवस्थित ढंग से रोशन करने, साफ सफाई के साथ सजाने, सभी प्रवेश द्वारों को तोरण से अलंकृत करने का दायित्व बिहार कैडर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त आईजी आशु शुक्ला को दिया गया है। आकर्षक फूलों से भी मनोहारी सज्जा की योजना है ।
महत्वपूर्ण यह है कि दीपकों के बारे में यह ध्यान रखा गया है कि न तो कहीं दाग धब्बा लगने पाए न भवन के ढांचे तक धुएं की कालिख पहुंचने पाए। गंदगी और प्रदूषण कोन्यून से न्यूनतम रखने का प्रयास होगा। इसी कारण मन्दिर भवन से बाहर परिसर में मोम के दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। ये लंबे समय तक प्रकाशमान तो रहेंगे ही कार्बन उत्सर्जन भी न्यून होगा।
भव्य और टिकाऊ सजावट के कारण ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने 29 अक्टूबर से पहली नवम्बर तक चार रोज आधी रात तक श्री राम जन्मभूमि मन्दिर को निहारने का अवसर श्रद्धालुओं को दिया है। लोग रात बारह बजे तक गेट संख्या चार बी(लगेज स्कैनर प्वाइंट) तक पहुंच कर मन्दिर की भव्य सजावट निरख सकते हैं।

और पढ़े  अयोध्या- राममंदिर दान विवाद: SC पहुंचा मामला, याचिकाकर्ता बोले- FIR के साथ सीबीआई करे पूरी जांच

जारी कर्ता —
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या धाम.


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या-  140 पन्नों की एसआईटी रिपोर्ट से बढ़ी हलचल, चढ़ावा चोरी मामले के विस्तृत तथ्य और साक्ष्य जोड़े गए

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से जुड़े गबन प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी शनिवार देर रात अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार…


    Spread the love

    देहरादून- काले जादू का डर दिखाकर महिला से ठगी: विशेष पूजा और हवन का दिया झांसा, फिर की 2 लाख रुपये की ठगी

    Spread the love

    Spread the loveप्रेमनगर थाना क्षेत्र में सीमा तलवार ने खुद को पुजारी बताने वाले राहुल थापा पर अंधविश्वास फैलाकर और परिवार को काला जादू व बुरी शक्तियों का भय दिखाकर…


    Spread the love