उत्तरकाशी: मस्जिद को लेकर भारी बवाल: धार्मिक संगठन ने निकाली आक्रोश रैली,पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा,तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात ।

Spread the love

त्तरकाशी में मस्जिद हटाने को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। संगठन की रैली को रोकने के लिए पुलिस की ओर से बैरियर लगाए गए हैं, लेकिन लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। नारेबाजी करते हुए जनाक्रोश रैली बैरिकेड के पास पहुंची, जहां उनकी पुलिस से तीखी झड़प हुई। इस दाैरान भीड़ ने पथराव कर दिया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने दूसरे समुदाय के व्यापारियों के ठेली खोमचे तोड़ दिए। वहीं, लाठीचार्ज के बाद शहर में तनाव का माहौल हो गया है। जिसे देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।

गुरुवार को जय श्री राम के नारों के साथ धार्मिक संगठन ने जनाक्रोश रैली निकाली। धार्मिक संगठन द्वारा मस्जिद को लेकर निकाली जा रही रैली के चलते बाजार बंद कराए गए हैं। मस्जिद पुरानी है। धार्मिक संगठन की ओर से इसे अवैध बताया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन इसे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नहीं बने होने को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुका है। लेकिन संगठन इसे नहीं मान रहा है।

 

पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम में आज जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। पुलिस ने रैली को रोकने के लिए तीन जगह पर बैरियर लगाए है। सिंगल तिराहा सहित भटवाड़ी रोड ओर भैरव चौक में बैरियर के साथ भारी पुलिस बल तैनात है।

मस्जिद के पास जाने की अनुमति नहीं
मस्जिद के पास से जाने की अनुमति नहीं मिलने तक प्रदर्शनकारियों ने कहा कि व धरने पर अड़े रहेंगे। यही भाषणबाजी शुरू हो गई है। हालात बेकाबू होते देख एसडीएम भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला मौके पर पहुंचे। जनाक्रोश रैली के चलते चारधाम यात्रा के वाहनों को पहले ही बड़ेथी मनेरा तेखला बाईपास से डायवर्ट किया गया है।

और पढ़े  Khanduri: हमेशा पार्टी के अनुशासित सिपाही रहे जनरल खंडूड़ी,कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा रहते थे साथ खड़े

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love