अयोध्या- एडीएम कानून व्यवस्था की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,सरकारी आवास पर मृत पाए गए, पुलिस जांच में जुटी

अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कोतवाली नगर के सुरसरी कॉलोनी में अपने सरकारी आवास पर मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस जांच कर रही है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। बृहस्पतिवार को सुबह एडीएम के आवास पर जब उनकी नौकरानी पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद था। कॉल बेल बजाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो नौकरानी ने पड़ोस में रहने वाले अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस को जानकारी दी गई।

थोड़ी देर में कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया। दरवाजा खोलने पर एक कमरे में एडीएम गिरे हुए पाए गए। थोड़ी दूर पर खून भी बिखरा हुआ था। प्रारंभिक जांच के आधार पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

 

पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे

एडीएम अपने आवास पर अकेले रहते थे और पिछले कई दिनों से कुछ अस्वस्थ भी चल रहे थे। इस बीच कमिश्नर गौरव दयाल और डीएम चंद्र विजय सिंह समेत अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि एडीएम मूल रूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले थे।

कानपुर नगर के गणेश नगर में उनका परिवार रहता था। परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार के सदस्य यहां के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रोन्नति पाकर बने एडीएम

एडीएम सुरजीत यहां से पहले प्रतापगढ़ में एसडीएम के पद पर तैनात थे। प्रोन्नति पाकर एडीएम बने और अयोध्या में उनकी तैनाती 25 अक्तूबर वर्ष 2023 को हुई। उनकी उम्र 58 वर्ष बताई जा रही है। इस बारे में फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

और पढ़े  बरेली: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज शहर में, भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, देखें रूट डायवर्जन प्लान
  • Related Posts

    गाजियाबाद: नगीना सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ कुर्की का आदेश, कोर्ट में पेश नहीं होने पर कार्रवाई, जानें.

    वर्ष 2018 के मारपीट और गाली-गलौज के मामले में नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने लगातार…

    UP: चक्रवात की वजह से समय से पहले आएगी सर्दी, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

    चक्रवात अकवान के असर से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 20 नवंबर से हवा का रुख पुरवा हो जाएगा। वहीं 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल…