लालकुआँ- प्रीपेड मीटर के विरोध में काग्रेंस का प्रदर्शन।

लालकुआँ प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध एवं अशोक चक्र विजेता शहीद मोहन नाथ गोस्वामी स्टेडियम के निर्माण की मांग को लेकर गुरूवार को नगर कांग्रेस कमेटी एवं बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं तहसील कार्यालय परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी तुषार सैनी को सौपा।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार में बेरोजगारी, महंगाई की मार पहले से झेल ही रही थी। अब अचानक मोदी अपने पूंजीपति मित्रों की जेब भरने के लिए स्मार्ट मीटर से लोगों को लूटने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने सरकार जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर लोगों के घरों में लगा रही है। यह योजना गरीबों के हित में नहीं है। सरकारी योजना को तत्काल बंद करे। पुराने मीटर के जरिए लोग बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं। सरकार इसको जबरन बदलकर स्मार्ट मीटर लगाना चाह रही है। इसके गरीबों को कई तरह की परेशानी हो रही है। लालकुआँ- प्रीपेड मीटर के विरोध में काग्रेंस का प्रदर्शन।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस योजना का पुरजोर विरोध करती है और यदि सरकारी योजना को बंद नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर काग्रेंस नगर अध्यक्ष भुवन पाड़े,पूर्व चैयरमेन रामबाबू मिश्रा, कुंदन सिंह मेहता,हेमवती नन्दन दुर्गापाल, गिरधर बम,महिला नेत्री बीना जोशी,अमित बोरा,योगेश उपाध्याय, गुरूदयाल मेहरा, राजपाल सिंह, अनुप भाटिया,पुष्कर दानू सहित दर्जनों कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून- देशभर में फैले हैं नौकर के रूप में बदमाशों के गिरोह, घर में रखने से पहले जरूर बरतें सावधानी

 

बाईट, नन्दन दुर्गापाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…