नैनीताल/हल्दूचौड़:- दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग,निशाने पर था पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र बिरखानी, इस वजह से हुआ हंगामा 

 ग्राम देवरामपुर में सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए हुई बैठक में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया मारपीट के बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई। राहत की बात रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीछा कर फायरिंग करने वाले छह लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम दौलिया नंबर एक निवासी पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र बिरखानी ने कहा है कि मंगलवार को ग्राम देवरामपुर के प्राइमरी स्कूल में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत की अध्यक्षता में बैठक हो रही थी।

बताया कि सस्ते गल्ले की एक दुकान को दो दुकानों में बांटने को लेकर हुई बैठक के दौरान राजू पांडे और मोहित जोशी पूर्ति निरीक्षक से बहस करने लगे। उन्होंने दोनों को समझाने का प्रयास किया तो वे उनसे उलझ पड़े और गालीगलौज तथा मारपीट पर उतर आए। इस पर पूर्ति निरीक्षक बैठक समाप्त कर वहां से चले गए।

कैलाश चंद्र का आरोप है कि इसके बाद जब वह वहां से निकलकर अपने गांव में अपनी दुकान के आगे खड़े थे तो मोहित जोशी, राजू पांडे, कार्तिक रजवार, सतीश सनवाल विजय जोशी व दो अन्य युवक तीन कारों से मौके पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने पथराव भी किया और फिर असलहे से कई राउंड फायर झोंक दिए, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चार राउंड फायर किए थे। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवकों का पीछा कर छह लोगों को हिरासत में लेते हुए उनकी कार को जब्त कर लिया। इधर, सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  देहरादून: किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, महिला समेत 4 गिरफ्तार
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…