हल्द्वानी – अभियान अतिक्रमण हटाओ: बड़े व्यापारियों को सिर्फ चेतावनी, छोटों व्यापारी का सामान जब्त, बाजार से गायब हुए ठेले वाले

Spread the love

 

ल्द्वानी में नगर निगम और जिला प्रशासन ने सोमवार देर शाम बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान छोटे व्यापारी, फड़ वालों की लोहे की टेबल और अन्य सामान्य जब्त किया गया। उधर बड़े व्यापारियों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया। अभियान के दौरान बाजार से ठेले वाले गायब हो गए।

दीपावली की खरीदारी के लिए इन दिनों बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। उधर व्यापारियों ने अपनी दुकानें पांच-पांच फीट सड़क की ओर बढ़ा दी है। ठेला संचालकों के सड़क पर सामान बेचने से दिक्कतें और बढ़ गई है। खील-बताशे वाले भी सड़क पर माल बेच रहे हैं। इससे आम लोगों को पैदल चलने में भी भारी परेशानी हो रही है।

इसे देखते हुए नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने सोमवार शाम पांच बजे बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान ठेले वाले बाजार से भाग गए। नगर निगम की टीम ने छोटे व्यापारियों के आगे रखी टेबल से माल हटाकर टेबल को जब्त कर लिया। टीम बड़े व्यापारियों को दुकान सड़क पर न लगाने की चेतावनी देते हुए आगे बढ़ गई।

उधर छोटे व्यापारियों की टेबल जब्त कर ली। निगम की टीम को देखकर बाजार में भगदड़ जैसा माहौल हो गया। उधर व्यापारियों ने प्रशासन और निगम पर परेशान करने का आरोप लगाया। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love