नौकरी का झांसा देकर अवैध वसूली करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

माधौगढ़ (जालौन) – उक्त मामले को लेकर मानवेन्द्र सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी कुसमरा थाना रेढ़र के द्वारा एक शिकायती पत्र पुलिस को दिया गया था जिसमें नौकरी का झांसा देकर उसके भाई व बहन से फर्जी सार्टिफिकेट बीएड शिक्षामित्र में नौकरी दिलाने के एवज में बीस लाख रुपये ऐंठ लिये थे इस तरह से अन्य लोगों को भी चूना लगाकर फर्जी तरीका अपनाते हुए प्रशासन के नाक के नीचे से फर्जी नौकरी की चाल साजगी कर फर्जीबाड़ा की एक बड़ी घटना को अंजाम दे रहे थे जिसपर माधौगढ़ सीओ साहिदा नसरीन ने पर्दाफाश करते हुए चारों शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया उक्त मामले का खुलासा करते हुए शाहिदा नसरीन ने बताया कि चारो आरोपी काफी समय से फर्जी नौकरी दिलवाने के वहाने मोटी रकम ऐंठ रहे थे जिसपर पुलिस ने आरोपी रामसेवक पुत्र दीनदयाल कन्हरपुरा , नसीम अहमद पुत्र शहीद अहमद प्रधानाचार्य डॉ अंबेडकर प्राथमिक विधालय गोपालपुरा , प्रबंधक अमर सिंह , रामप्रकाश पुत्र रामखिलौने निवासी कुठौंदा थाना रेंढ़र चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया व कानून की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

और पढ़े  अयोध्या- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण करते समाजसेवी सुरेश यादव
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…