कालपी जालौन : बार संघ अध्यक्ष का चुनाव कल, तैयारियां हुई पूरी

आगामी 9 जुलाई को होने वाले बार एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर वकीलों के बीच सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आमने-सामने की टक्कर में दोनों उम्मीदवारों ने चुनाव के अंतिम चरण में पूरी ताकत झोंक दी है।
स्मरण हो कि अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता रवि तिवारी तथा गयादीन अहिरवार ने अपनी-अपनी दावेदारी ठोकी है। दोनों उम्मीदवारों के द्वारा समर्थन के लिए वकीलों के घर-घर में समर्थन मांगने गए हैं तथा तहसील कंपाउंड में भी प्रचार अभियान चलाया है। दरअसल बुद्धिजीवियों के इस चुनाव को लेकर प्रतिष्ठा पूर्ण बन गया है। करीब एक सैकड़ा मतदाताओं बार एसोसिएशन के लिए अभी कोई भी पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। इससे पहले उपाध्यक्ष ,महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री आदि पदों के लिए एक-एक नामांकन होने से सभी का निर्विरोध होने की घोषणा होगी। बार एसोसिएशन कालपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जय वीर सिंह यादव ने बताया कि 9 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए मतदान व मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।

और पढ़े  UP- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज आएगा सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला, अदालत में उपस्थिति अनिवार्य
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…