हल्द्वानी: आज से सभी बीएलओ मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू करें -उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा 

Spread the love

उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने शनिवार को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ बैठक की। उन्होंने सभी बीएलओ को रविवार से ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण के निर्देश दिए।

ब्लाॅक सभागार में हुई बैठक में एसडीएम वर्मा ने बताया कि हल्द्वानी ब्लाॅक में 60 ग्राम पंचायत, 39 क्षेत्र पंचायत सदस्य और पांच जिला पंचायत सदस्य की सीटें हैं। कहा सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची तैयार करें।

कहा कि 16 नवंबर तक संगणक घर-घर जाकर मतदाता सूची के गणना और सर्वेक्षण का काम करेंगे। पहली जनवरी 2025 तक जो मतदाता 18 वर्ष की आयु को पूरा करेंगे या कर चुके होंगे उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। 13 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

यह है मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम
हल्द्वानी। 20 अक्तूबर से 16 नवंबर तक संगणक घर-घर जाकर गणना व सर्वे करेंगे। 21 व 22 नवंबर को मतदाता सूची की पांडुलिपियां पंचस्थानी दफ्तर में जमा होंगी। 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक मतदाता सूचियों की डेटा इंट्री व फोटो स्टेट प्रतियां तैयार की जाएंगी। 23 व 24 दिसंबर को मतदाता सूची नोडल अधिकारी, सहायक निर्वाचक अधिकारी और जनसामान्य के निरीक्षण को उपलब्ध होंगी। 26 दिसंबर से पहली जनवरी 2025 तक दावे व आपत्तियां जमा की जा सकेंगी।

दो से पांच जनवरी तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। छह व सात जनवरी को पूरक सूची की पांडुलिपियां तैयार होंगी। आठ व नौ जनवरी को पूरक सूची की पांडुलिपियां पंचस्थानी दफ्तर में जमा होंगी। दस व 11 जनवरी को पूरक सूची की डेटा इंट्री व फोटो स्टेट प्रतियां मूल सूची के साथ संलग्न की जाएंगी। 12 जनवरी को मतदाता सूची नोडल अधिकारी व सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएंगी। 13 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

और पढ़े  चमोली- ज्योतिर्मठ नीती मोटर मार्ग मलारी के पास चट्टान से टूटकर गिरा बोल्डर, बंद हुई सड़क

Spread the love
  • Related Posts

    भूमि फर्जीवाड़ा- समन्वय समिति की हुई बैठक, दून में बढ़े भूमि फर्जीवाड़े के मामले, 125 की सुनवाई, 24 में FIR

    Spread the love

    Spread the loveदून में भूमि फर्जीवाड़ा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को हुई लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में 125 मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान 45 मामलों का…


    Spread the love

    केदारनाथ धाम- मंदिर के चारों ओर 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ मंदिर परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। समिति मंदिर के चारों ओर करीब…


    Spread the love