उत्तराखंड- मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन,दान दिए 5 करोड़ रुपये

Spread the love

द्योगपति मुकेश अंबानी आज उत्तराखंड पहुंचे। सुबह वह अपने प्राइवेट विमान से जाैलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह हेलीकाॅप्टर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। यहां बीकेटीसी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने धाम में दर्शन कर पूजा अर्चना की। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल ने बताया कि मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम में भोग के लिए दो करोड़ 51लाख रुपये की धनराशि का दान दिया। वहीं, इसके बाद वह केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना कर दो करोड़ 51लाख की धनरशि दान की। दोपहर बाद दर्शन के बाद वह वापस मुंबई के लिए रवाना हुए।

बता दें कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम से अपार आस्था है। मुकेश अंबानी सपरिवार प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं, अनंत अंबानी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। मुकेश अंबानी के परिवार की ओर से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में सालों से भोग के लिए धनराशि भी दी जाती है।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- तय दुकानों से एनसीईआरटी की महंगी किताबें मंगा रहे स्कूल, प्रशासन के निरीक्षण में सामने आई अनियमितता
  • Related Posts

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    कोटद्वार- गाड़ीघाट में रेलवे मालगोदाम के पास लकड़ी की चार दुकानों में लगी भीषण आग

    Spread the love

    Spread the love कोटद्वार रेलवे मालगोदाम के नजदीक गाड़ीघाट क्षेत्र में लकड़ी की चार दुकानों में   भीषण आग लग गई। इस दौरान दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं रहीं।…


    Spread the love