लालकुआं / हल्दूचौड़:- 500 रुपये के नकली नोटों के गिरोह में 2 नहीं, कई लोग शामिल

Spread the love

500  रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किए गए ज्वेलर समेत दोनों लोगों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। इससे पहले उन्होंने दो और लोगों के नाम उजागर किए। इससे साफ हो गया है कि यह गिरोह काफी बड़ा है, भले ही उनसे नौ हजार के नोट मिले। पुलिस का मानना है कि गिरोह का नेटवर्क पूरे राज्य और आसपास फैला हो सकता है।

बुधवार को हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी गौरव जोशी ने चेकिंग के दौरान बेरी पढ़ाव के समीप शुभम वर्मा और राजू को गिरफ्तार किया था। वे दोनों कार से कहीं जा रहे थे, पुलिस ने पीछा कर बामुश्किल पकड़ा था। पुलिस को नौ हजार रुपये के पांच-पांच सौ रुपये के नकली नोट मिले थे। सीओ नितिन लोहनी के मुताबिक शुभम लालकुआं के जाने-माने एक ज्वेलर्स का बेटा है। उससे अपने पिता की फर्म की मुहर और एक चेकबुक भी बरामद हुई थी।

 

पहले तो यह बताया जा रहा था कि शुभम ही इस गिरोह का सरगना है। मगर शुभम ने पुलिस को बताया कि वह ये नकली नोट हाथीखाना के एक व्यक्ति और उसके साथी से लेकर आया था। इन नोटों को बाजार में खपाना था। उन दोनों की तलाश की गई, मगर वे अभी हाथ नहीं आ सके हैं। सीओ ने कहा कि बताए गए लोगों के पकड़े जाने के बाद बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है। सीओ ने बताया कि फिलहाल शुभम और राजू को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। जरूरत पड़ने पर उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

शुभम को पिता कर चुके हैं बेदखल

पुलिस को जांच में पता चला कि शुभम को उसके पिता संपत्ति से बेदखल कर चुके हैं। इसके बावजूद उसके घर और अन्य ठिकानों पर तलाशी ली गई। शुभम के बारे में यह भी पता चला है कि वह नकली सोना बेचकर भी काफी लोगों को चूना लगा चुका है। उसके कारनामों से तो लगता है कि सरगना वह हो सकता है। मगर शिवम ने जिन दो लोगों के नाम बताए हैं, उनमें से एक को वह सरगना कह रहा है। उनके बारे में छानबीन की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि शुभम ने कहीं अपने बचाव में तो दो अन्य लोगों के नाम नहीं बता दिए हैं। यह भी पता किया जा रहा है कि शुभम ने अब तक कहां-कहां नोट खपाए।

और पढ़े  Postponed: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के मुख्य अतिथि वाला दीक्षांत समारोह टला, क्या रही वजह? जानें

Spread the love
  • Related Posts

    ₹2 हजार से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर क्या लग सकता है चार्ज, नए कानून से क्या बदल जाएगा?

    Spread the love

    Spread the loveक्या 2,000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लग सकता है? संसद से एक संशोधन विधेयक पारित होने के बाद यही चर्चा सबसे ज्यादा हो रही…


    Spread the love

    झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरी CJP, प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहा रांची

    Spread the love

    Spread the loveकॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा…


    Spread the love