अयोध्या- फिल्मी रामलीला: 2024 की मिस यूनीवर्स इंडिया रिया सिंघा निभाएंगी मां सीता का किरदार |

Spread the love

 

फिल्मी रामलीला तीन अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक होगी। फिल्मी रामलीला में इस बार माता सीता का किरदार मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा निभाएंगी। जबकि सांसद मनोज तिवारी बालि व सांसद रवि किशन सुग्रीव के किरदार में नजर आएंगे। पिछले साल फिल्मी रामलीला को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 36 करोड़ लोगों ने देखा था। इस बार यह संख्या 50 करोड़ पहुंचने की संभावना है।

फिल्मी रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और निदेशक शुभम मलिक ने संयुक्त रूप से कहा इस बार हम कुछ बदलाव कर रहे हैं। विश्व की सबसे बड़ी रामलीला अयोध्या की रामलीला में मां सीता के किरदार में मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा दिखेंगी। ये पहली बार होगा जब कोई मिस यूनिवर्स इंडिया सीता का किरदार निभाने वाली है।

रिया कहती हैं कि ये वर्ष मेरे लिए कई मायनों में खास है। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से मुझे विश्व की सबसे बड़ी रामलीला अयोध्या की रामलीला में सीता का किरदार निभाने का अवसर मिला। ये अनुभव काफी रोमांचित करने वाला है। सुभाष मलिक के अनुसार इस बार रामलीला में कुल 42 फिल्मी कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा 20 कलाकार अयोध्या से भी विभिन्न भूमिकाओं में रामकथा को जीवंत करते दिखेंगे।


Spread the love
और पढ़े  8 साल पहले लव मैरिज, अब कत्ल, चार साल से पति को छोड़ प्रेमी संग बंगलूरु में रह रही थी मनीषा, पूरी कहानी
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज एफआईआर के बाद बड़ा घटनाक्रम आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा…


    Spread the love

    Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, दो की मौत और एक घायल, ताजिया देखकर लौट रहे थे, झांसी रेफर

    Spread the love

    Spread the loveउरई जिले के कोटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौरंग भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया।…


    Spread the love