हल्द्वानी: गौलानदी में फंसी रास्ता बना रही जेसीबी मशीन, चालक-परिचालक ने किसी तरह बचाई जान

Spread the love

हल्द्वानी: गौलानदी में फंसी रास्ता बना रही जेसीबी मशीन, चालक-परिचालक ने किसी तरह बचाई जान

गौलापार और हल्द्वानी को जोड़ने के लिए बनाई जा रहे वैकल्पिक सड़क के निर्माण के दौरान एक जेसीबी काम करने के दौरान नदी में फंस गई। मौके पर चालक-परिचालकों ने किसी तरह जान बचाई। गनीमत रही कि बड़ा हादसे होने से बच गया।

14 सितंबर को बारिश के कारण गौला पुल की एप्रोच रोड नदी में समा गई थी, तब से गौला पुल से आवाजाही बंद चल रही है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वन विभाग नौ लाख रुपये की लागत से करीब 1.5 किमी लंबे वैकल्पिक रास्ते का निर्माण कर रहा है। मंगलवार को चार पोकलेन और दो जेसीबी नदी से अस्थायी मार्ग बनाने के कार्य में जुटी थी। इस दौरान नदी में कार्य कर रहे चालक-परिचालक को नदी की गहराई का पता नहीं लग पाया। जेसीबी के नदी में फंसने से चालक-परिचालक की जान पर बन आई। किसी तरह दोनों को दूसरी मशीन की सहायता से दोनों को नदी से बाहर निकाला गया। एसडीएम पारितोष वर्मा का कहना है कि बुधवार शाम तक वैकल्पिक सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

आज शाम तक कार्य पूरा होने की उम्मीद
गौला नदी में वैकल्पिक सड़क बनाने के लिए तीन फुट के आठ ह्यूम पाइप डाले जाएंगे। वन विभाग बुधवार शाम तक वैकल्पिक सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर सकता है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून -राजधानी की वीआईपी कॉलोनी में बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, स्वयं हटाने के लिए दिया गया था वक्त
  • Related Posts

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *