ग्लोबल सीएसआर लीडरशिप कॉन्क्लेव-2024:- सामाजिक विकास में सीएसआर की अहम भूमिका : डॉ बिनय कुमार

ग्लोबल सीएसआर लीडरशिप कॉन्क्लेव-2024:- सामाजिक विकास में सीएसआर की अहम भूमिका : डॉ बिनय कुमार

इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट ऑफ़ ह्यूमन रिसोर्स के द्वारा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में 20 सितम्बर शुक्रवार को ग्लोबल सीएसआर लीडरशिप कॉन्क्लेव-2024 का आयोजन किया गया जिसमें विकसित भारत@2047: सीएसआर में कॉर्पोरेट नेताओं की भूमिका विषय पर चर्चा हुई I इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक के वरिष्ठ प्रचारक श्री रवि कुमार अय्यर, विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ प्रिय रंजन त्रिवेदी, ब्रिगेडियर संजय अग्रवाल, पूर्व सुरक्षा सलाहकार गृह मंत्रालय, भारत सरकार और पूर्व सलाहकार, एनएचएआई, भारत सरकार, सीएमए एम के आनंद, पूर्व मुख्य सलाहकार लागत, भारत सरकार आदि उपस्थित थे I<strong>ग्लोबल सीएसआर लीडरशिप कॉन्क्लेव-2024:- सामाजिक विकास में सीएसआर की अहम भूमिका : डॉ बिनय कुमार</strong>
इस अवसर पर ग्लोबल सीएसआर लीडरशिप कॉन्क्लेव-2024 के आयोजन सचिव डॉ बिनय कुमार ने कहा कि सामाजिक विकास में सीएसआर की अहम भूमिका है और देश के विकास में सहायक है और भारत अभी विश्व के पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, माननीय प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने की ओर बढ़ रहा है, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवि अय्यर ने कहा विकसित भारत बनाने के प्रयास से भारत के अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और भारत कुछ साल के अंदर ही दुनिया के तीसरी सबसे बड़े अर्थव्यवस्था बन जाएगी लेकिन इसके साथ-साथ हमने जिनको पीछा किया है उनके ईर्ष्या भी झेलनी पड़ेगी, हमें उनसे सावधान रहना है और अपने अर्थव्यवस्था को विकसित कर विकसित भारत बनने के लिए प्रयास किया जाए,
कॉन्क्लेव में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ प्रिय रंजन त्रिवेदी ने कहा समाज के विकास के लिए सीएसआर फंड का सही उपयोग होना चाहिए तभी समाज में विकास संभव है, मुख्य वक्ता ब्रिगेडियर संजय अग्रवाल ने कहा पर्यावरण संबंधी जिम्मेदारी, नैतिक/मानवाधिकार संबंधी जिम्मेदारी से देश का विकास संभव है इस अवसर पर सीएसआर लीडर्स डॉ उमेश शर्मा, श्री संजय अरोड़ा, पूर्व निदेशक, तालचेर फर्टिलाइजर लिमिटेड, श्री दिनेश अग्रवाल, प्रधान सलाहकार – सीएसआर, कंसोशिया एडवाइजरी, नई दिल्ली, श्री पुष्पराज दलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएसआर, सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन, डॉ. सुरेश रेड्डी, लीड सीएसआर और निदेशक एसआरएफ फाउंडेशन, श्री. जी.एस.बावा, पूर्व महाप्रबंधक (पीआर), भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण आदि ने भी संबोधित किया I
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य वृक्ष फाउंडेशन नागपुर को सीएसआर के क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य के लिए बेस्ट सीएसआर इंटीग्रेटेड बिजनेस अवार्ड, आईआईएम के प्रोफेसर डॉ. पी. संजय को उत्कृष्ट लीडरशिप अवार्ड, एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) दीपिका छिकारा को मानव संसाधन के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए महिला मानव संसाधन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया I
कॉन्क्लेव में सरकारी और गैर सरकारी सीएसआर विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक, रिसर्च स्कॉलर और छात्र ने भी भाग लिया I धन्यवाद ज्ञापन आईआईएचआर के कार्यक्रम निदेशक महेश गोलानी ने किया

और पढ़े  टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: सोनीपत से अमन गिरफ्तार, केस में अब तक हो चुकीं 12 गिरफ्तारियां
  • Related Posts

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…

    तुषार कपूर: अभिनेता को आया धमकी भरा कॉल, बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मांगे 5 करोड़, पुलिस जांच में जुटी

    बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी मिली है। कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर नाम के शख्स ने उन्हें कॉल किया और पांच करोड़ रुपये की…