पीएम किसान सम्मान निधि: खुशखबरी किसानों के लिए,सरकार ने बताया इस दिन जारी होगी 18वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि: खुशखबरी किसानों के लिए,सरकार ने बताया इस दिन जारी होगी 18वीं किस्त

भारत सरकार जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, उनमें से किसानों के लिए चलाई जाने वाली पीएम किसान सम्मान निधि योजना की काफी चर्चा है। दरअसल, ये योजना किसानों के लिए है जिसमें हर साल 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। किसानों को इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में अब 18वीं किस्त जारी होनी है जिसकी तारीख का एलान सरकार की तरफ से कर दिया गया है। किसानों के लिए ये खुशखबरी भरी खबर है, तो चलिए जानते हैं 18वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में किस दिन आ सकती है।

इस दिन जारी होगी 18वीं किस्त
दरअसल, 18वीं किस्त के पैसे पात्र किसानों को 5 अक्तूबर 2024 को मिलेंगे और ये जानकारी सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। गौरतलब, है कि किसानों को इस किस्त का काफी समय से इंतजार था। इससे पहले 17वीं किस्त जून महीने में जारी की गई थी।

सरकार जब 5 अक्तूबर 2024 को 18वीं किस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजेगी, तो इन पैसों को डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया जाएगा। इस मौके पर करोड़ों किसानों को इस किस्त का लाभ मिलेगा।

इन किसानों को मिलेगी किस्त
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो जान लें कि ये किस्त सिर्फ उन लोगों को मिलेगी जो पात्र होंगे और साथ ही जिन किसानों ने ई-केवाईसी के काम को पूरा करवा लिया है। अगर आपने ऐसा नहीं किया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

और पढ़े  ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप?: ईरानी सेना बोली- अगर कार्रवाई हुई तो सहयोगियों को भुगतना पड़ेगा अंजाम

दूसरा ये कि ई-केवाईसी के अलावा भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग के काम को भी जिन किसानों ने पूरा किया है, उन्हें ही किस्त का लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

    एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।…

    क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर को हड़ताल, क्या इस महीने देर से आएगी आपकी सैलरी?

    देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने बुलाई है। यूएफबीयू…