लालकुआं- लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद,सागौन के दो गिल्टे सहित वन विभाग की एसओजी टीम ने तस्करों को किया गिरफ्तार।

Spread the love

लालकुआं- लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद,सागौन के दो गिल्टे सहित वन विभाग की एसओजी टीम ने तस्करों को किया गिरफ्तार।

लालकुआं तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर की टांडा रेंज में लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद है। लकड़ी तस्करों द्वारा वन विभाग की गश्ती टीम पर हमला करने का मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा था कि शनिवार देर रात तस्करों ने वन विभाग की गश्त को धता बताते हुए सागौन के दो गिल्टे काट लिए।हालांकि लकड़ी तस्कर अपने मंसूबों पर कामयाब नही हो पाए। वन विभाग की एसओजी टीम ने तस्करों का पीछा कर एक तस्कर को दो सागौन के गिल्टो सहित एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है। जबकि मौके से चार आरोपी स्कूटी से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रहीं हैं।
बताते चले कि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर की टांडा रेंज इन दिनों वन तस्करों के लिए सोने की चिड़िया बनती जा रहीं हैं आये दिन बैखोफ वन तस्कर बेशकीमती पेड़ों की कटाई कर जगंल को साफ करने में लगे यहाँ खेल वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियो की मिलीभगत से खेला जा रहे हैं अगर बीते कुछ दिनों पहले की बात करें तो टांडा रेंज में सागौन की कटाई के कई मामले सामने आये है जिसमें वन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। लेकिन वन विभाग की कार्रवाई के वाबजूद सागौन की तस्करी रूकने का नाम नही ले रही है।
ताजा मामला शनिवार देर रात का है जहां तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर की एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल से सागौन के गिल्टें ले जा रहे हैं एक तस्कर को दो सागौन के गिल्टो के साथ लालकुआं हाट बाजार स्थित रेलवे पुल के ऊपर हल्द्वानी बरेली से गिरफ्तार किया है। वही वन विभाग की टीम ने एक मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है।पुछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिल पुत्र शंकर निवासी साफ कटानी टांडा रेंज के रूप में हुई है।जबकि मौके से स्कूटी तथा अन्य वाहन से आ रहे चार तस्कर फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। इधर वन विभाग की टीम ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही टीम में मुख्य रूप से एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी, वन दरोगा सुरेश पाडे, वन आरक्षी राजेन्द्र प्रसाद, हरीश बाला, शुभम शर्मा, भूपेंद्र शाह, वाहन चालक राहुल कनवाल मौजूद रहे ।

और पढ़े  देहरादून- चार खंभा चौक पर हादसा, मिक्सर ट्रैक्टर ने बीटेक की छात्रा को कुचला, हुई दर्दनाक मौत

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *