हल्द्वानी उप कारागार:- यौन उत्पीड़न के आरोपी श्याम सिंह धानक को बनाया बंदियों का शिक्षक, 1 साल से हल्द्वानी उप कारागार में है बंद |

हल्द्वानी उप कारागार:- यौन उत्पीड़न के आरोपी श्याम सिंह धानक को बनाया बंदियों का शिक्षक, 1 साल से हल्द्वानी उप कारागार में है बंद |

हल्द्वानी उप कारागार में बंद यौन उत्पीड़न का आरोपी श्याम सिंह धानक इन दिनों कारागार के बंदियों को पढ़ा रहा है। धानक का व्यवहार देख जेल प्रशासन ने यह अनुमति दी है।

साल 2023 में मूक-बधिर एवं दिव्यांग बच्चों की संस्था के संचालक श्याम सिंह धानक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। धानक पर दिव्यांग बच्चियों के शारीरिक यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने का आरोप था। तब से वह हल्द्वानी जेल में बंद है। एक साल से बंदी धानक अपनी बैरक में बैठकर पढ़ाई करता है। साथ ही आरटीआई के तहत सूचना मांगता है।

जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि कुछ दिन पहले धानक ने जेल में युवा बंदियों को पढ़ाने और उन्हें बेहतर भविष्य की सीख देने की इच्छा जाहिर की। जेल प्रशासन ने उसके व्यवहार को देखते हुए धानक को जेल में संचालित विद्या मंदिर में पढ़ाने की अनुमति दी है। वर्तमान में वह बंदियों को शिक्षित कर रहा है।

और पढ़े  देहरादून: UIIDB प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, शारदा रिवरफ्रंट के काम में तेजी के निर्देश
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…