लालकुआं: शोभायात्रा निकाल धूमधाम से किया गया विघ्नहर्ता श्री गणेश का विर्सजन।

Spread the love

लालकुआं: शोभायात्रा निकाल धूमधाम से किया गया विघ्नहर्ता श्री गणेश का विर्सजन।

लालकुआं में मंगलवार को गणपति बप्पा मोरया, अगली बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ गौरीनंदन गणेश जी महाराज की प्रतिमा को जल में विसर्जित किया गया। यहाँ लालकुआं नगर के अम्बेडकर नगर में आयोजित चार दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन मंगलवार को हो गया। हर्षोल्लास के साथ भगवान गणेश की विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान गणपति जी महाराज के भक्तों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर आतिश बाजी कर खुशी जाहिर की। वहीं डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर झूमते व थिरकते हुए वे शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा लालकुआं नगर से होते काठगोदाम स्थित रानीबाग पहुंची जहां पर भक्तों ने नम आखों से गणपति जी महाराज की प्रतिमा को नदी में प्रवाहित किया।


बताते चले कि लालकुआं के आंबेडकर नगर में आयोजित चार दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का भव्य शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया। मंगलवार दोपहर अम्बेडकर नगर स्थित देवी मंदिर परिसर से गाजे बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली गई। इस दौरान नगर का वातावरण श्री गणेशमय हो गया।इसे पूर्व मंदिर में हवन यज्ञ कर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
वही विसर्जन यात्रा का मुख्य आकर्षण राधे कृष्ण, शिव पार्वती और अघोरी की झांकी रही। शोभायात्रा में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान,कांग्रेस नेता कमलेश यादव, समाजसेवी कुदन सिंह कनवाल,व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट,व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष नन्दन सिंह राणा,युवा जागरण कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार, देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, गौरव गुप्ता,विनोद अग्रवाल, ममता चौहान, नवीन मेर, आशु अग्रवाल, अमित कुमार शंकर, रिंकू सिंह,सुनील बर्मा ,अनिल कुमार, पिंकू चंद्रा,आदि थे।

और पढ़े  मोटाहल्दू / हल्दूचौड़- ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी भूपाल राम गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *