शाहजहांपुर: राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग

शाहजहांपुर: राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग

कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के दौरान सिख समुदाय के बारे में
दिए गए बयान के विरोध में सिख समाज के लोगो ने प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया ।
ज्ञापन में सिख समाज के लोगों ने
राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
किए जाने की मांग की ।
सिख समाज के नेता राजू बग्गा व अनमोल सिंह के नेतृत्व में समाज के लोगों ने भाजपा नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट मे प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा ।
इस मौके पर सिख समाज के राजू बग्गा ने कहा सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका में जाकर सिख समुदाय के लिए गलत बयान बाजी की जिससे समुदाय आक्रोशित है । उनका बयान समाज में भेदभाव बढ़ाने वाला बयान है । सिख समुदाय कांग्रेस पार्टी का पुरजोर विरोध करता है ,उन्होंने कहा
84 का दंगा कराने वाली कांग्रेस ने खालिस्तान के बीज के माध्यम से सिख समुदाय के परिवारों को उजाड़ने का काम किया ।
कांग्रेस ने देश को वह इतिहास पढ़ाया जिन्होंने देश को तोड़ा है और जिन्होंने देश को जोड़ा है उनका इतिहास कहीं पर दिखाई नहीं देता हमारे गुरु गोविंद सिंह जी महाराज उनके चार साहिबजादों का इतिहास का कहीं पता नहीं है उन्होंने कहा सिख समाज प्रधानमंत्री के साथ खुद को गौरांवित महसूस कर रहा है ।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…