हल्द्वानी- बेटा बन रहा था अवैध संबंधों के बीच रोड़ा, मां के प्रेमी ने मुर्गी मारने के बहाने जंगल में बुलाकर कर दी हत्या

Spread the love

हल्द्वानी- बेटा बन रहा था अवैध संबंधों के बीच रोड़ा, मां के प्रेमी ने मुर्गी मारने के बहाने जंगल में बुलाकर कर दी हत्या

कमलुवागांजा मुखानी क्षेत्र में किशोर की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में इसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। हत्या करने के पीछे अवैध संबंध सामने आए हैं। हत्यारोपी का किशोर की मां के साथ अवैध संबंध थे। किशोर को इस बात का पता था। हत्यारोपी जब भी घर आता था तो किशोर उसे भगा देता था।

बता दें कि बृहस्पतिवार को स्टील फैक्ट्री के जंगल में करीब 150 मीटर अंदर पुलिस को एक 15 वर्षीय किशोर का शव मिला था। शिनाख्त पुलिस ने शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में किशोर की गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। उधर किशोर के पिता ने भी पुलिस को हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।

एसएएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने शनिवार को बहुउद्देशीय भवन में खुलासा करते हुए बताया कि हत्या किशोर के ही पड़ोस में रहने वाले बरेली के मीरगंज दिमना पऊचा निवासी सत्यवीर ने गला घोंटकर की थी। सत्यवीर और किशोर की मां के बीच अवैध संबंध था। जिसका पता किशोर को चल चुका था। बात बाहर आने के डर से आरोपी ने किशोर को मौत के घाट उतार दिया।

एसएसपी ने बताया कि जब पुलिस ने पूछताछ की तो हत्यारोपी सत्यवीर के आठ साल के बेटे ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसने किशोर को सत्यवीर के साथ जाते हुए देखा था। छानबीन आगे बढ़ी और सत्यवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई। सत्यवीर ने बताया कि उसने अपने बेटे से किशोर को बुलवाया था। इसके बाद मुर्गी पकड़ने के बहाने स्टील फैक्ट्री ले गया। यहां उसने किशोर के सीने पर बैठकर गला घोंट दिया।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- HC का फैसला, फार्मासिस्टों की वरिष्ठता 2012 की नियुक्ति सूची से होगी

अवैध संबंध का पता न चले इस कारण की हत्या
एसएसपी मीणा ने बताया कि सत्यवीर से पूछताछ में सामने आया कि सत्यवीर और किशोर की मां के अवैध संबंध थे। कई बार किशोर ने दोनों को घर में अवैध संबंध बनाते हुए देखा था। इसके बाद किशोर ने आरोपी को घर न आने की सलाह दी थी। साथ ही कहा था कि वह घर आएगा तो वह पिता को सब बता देगा। हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे डर था कि किशोर अपने पिता को अवैध संबंधों के बारे में न बता दे। इसलिए उसने किशोर को गला दबाकर मार दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *