बड़ा हादसा: ढह गया 50 साल पुराना तीन मंजिला मकान, 8 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बड़ा हादसा: ढह गया 50 साल पुराना तीन मंजिला मकान, 8 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मेरठ

मेरठ स्थित लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी गली नंबर सात में एक 50 साल पुराना तीन मंजिला मकान गिर गया है। बारिश के कारण एक जर्जर मकान ढह गया है। मकान गिरने के कारण पूरा परिवार अंदर मलबे में दबा हुआ है। मकान में आठ से ज्यादा लोगों के दबे होने की सूचना है। मौके पर स्थानीय पुलिस और बचाव टीमें पहुंची है। मौके पर एसएसपी विपिन ताडा भी पहुंचे हैं।

जानकारी के मुताबिक मकान 50 साल की बुजुर्ग महिला नफो का है। मकान में नफो के दो बेटे साजिद और गोविंदा अपने पत्नी, बच्चों के साथ रहते हैं। पूरा ही परिवार मलबे में दबा है। इसी मकान में परिवार डेयरी कारोबार चलाता है। नीचे की मंजिल में भैंसे बंधी रहती हैं जहां डेयरी चलती है। अचानक मकान गिरने से भैंसे भी मलबे में दबी हुई हैं।

सूचना पर मौके पर फायर सर्विस की टीम मौके पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। वहीं शहर का पुराना इलाका और घनी आबादी का क्षेत्र होने के कारण जेसीबी अंदर नहीं जा पा रही है। इसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। उधर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है रेस्क्यू कर मालवा हटाया जा रहा है।

और पढ़े  UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…