बदरीनाथ धाम: 25 वर्षीय सूर्यराग होंगे बदरीनाथ के नए नायब रावल,कल संभालेंगे पदभार

बदरीनाथ धाम: 25 वर्षीय सूर्यराग होंगे बदरीनाथ के नए नायब रावल,कल संभालेंगे पदभार

बदरीनाथ धाम में 25 वर्षीय सूर्यराग नए नायब रावल होंगे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने टिहरी रियासत के राज परिवार की सहमति से खाली चल रहे नायब रावल पद पर सूर्यराग का चयन किया।

शुक्रवार को देहरादून पहुंच कर नवनियुक्त नायब रावल ने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से मुलाकात की। शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर सूर्यराग नायब रावल का पदभार ग्रहण करेंगे। बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद बीकेटीसी ने नायब रावल अमरनाथ केवी नंबूदरी को रावल पद पदोन्नति दी।

जिससे नायब रावल पद पर खाली हो गया था। बीकेटीसी ने इस पद पर चयन प्रक्रिया शुरू कर केरल से इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए। शैक्षिक योग्यता व अन्य अहर्ताओं पर बीकेटीसी ने साक्षात्कार के बाद सूर्यराग का इस पद के लिए चयन किया। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से नवनियुक्त नायब रावल को बधाई दी।

राज परिवार नियुक्त करता है नायब रावल
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर एक्ट 1939 में नायब रावल के पद पर नामांकित करने का अधिकार टिहरी के महाराजा को दिया गया है। इस क्रम में बीकेटीसी ने टिहरी रियासत के महाराजा मनुजयेंद्र शाह से सहमति लेकर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की। साक्षात्कार बोर्ड में सदस्य के रूप में राज परिवार ने नामित एक प्रतिनिधि को भी शामिल किया गया। नायब रावल पद पर दक्षिण भारत के केरल राज्य के नंबूदरी ब्राह्मण नियुक्त होते हैं। नायब रावल ही पदोन्नत होकर बदरीनाथ धाम के रावल नियुक्त होते हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी, CM ने जताया पीएम मोदी का आभार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…