अनिल मेहता- पंचतत्व में विलीन हुए मलाइका के पिता अनिल मेहता

अनिल मेहता- पंचतत्व में विलीन हुए मलाइका के पिता अनिल मेहता

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का कल बुधवार को निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार है। अनिल मेहता का अंतिम संस्कार सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में किया गया ।

मलाइका के साथ खड़ा दिखा पूरा खान परिवार
अरबाज खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी मलाइका के पिता के अंतिम दर्शन करने पहुंची थीं। मलाइका अरोड़ा की शादी अरबाज खान से हुई थी। हालांकि, अब दोनों शादीशुदा जिंदगी में नहीं हैं और इनका तलाक हो चुका है। लेकिन, अब मुश्किल घड़ी में पूरा खान परिवार मलाइका के साथ खड़ा नजर आया है।

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के पिता का अंतिम संस्करा हो चुका है। वे पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। अनिल मेहता के अंतिम दर्शन के लिए कई सितारे पहुंचे थे। खान परिवार के सदस्यों के अलावा करीना करिश्मा, अरशद वारसी सहित कई और सितारे भी नजर आए। अंतिम संस्कार होने के बाद सभी वहां से रवाना हो गए हैं।

मलाइका के पिता अनिल मेहता के अंतिम संस्कार में अरबाज खान के छोटे भाई सोहेल खान अपने बेटे के साथ पहुंचे हैं। इसके अलावा मलाइका और अमृता की करीबी दोस्त करीना कपूर भी अपने पति सैफ अली खान और बहन करिश्मा के साथ पहुंची हैं।

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का कल बुधवार को निधन हो गया। पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है, जांच जारी है। अभिनेत्री के पिता के निधन की सूचना जैसे ही आई, इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया और सितारों ने मलाइका के माता-पिता के घर का रुख किया। खान परिवार के अलावा अर्जुन, करीना-सैफ अली खान तमाम सितारे वहां पहुंचे। आज अनिल मेहता का अंतिम संस्कार है, जिसके लिए मलाइका अरोड़ा का परिवार श्मशान घाट पहुंच चुका है। कई सितारे भी पहुंचे हैं।

और पढ़े  इसरो की सफलता पर PM का बधाई संदेश: वैज्ञानिकों की सराहना, एनवीएस-03 उपग्रह पर क्या बोले पीएम मोदी?
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…