72 वर्षीय माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी का हुआ निधन,एम्स को दान हुआ पार्थिव शरीर

Spread the love

72 वर्षीय माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी का हुआ निधन,एम्स को दान हुआ पार्थिव शरीर

वरिष्ठ नेता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्सर्वादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे। उन्हें पिछले दिनों एम्स में भर्ती किया गया था।

एम्स की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, येचुरी का गुरुवार दोपहर 3:05 बजे 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को शिक्षण और शोध उद्देश्यों के लिए एम्स, नई दिल्ली को दान कर दिया है

72 वर्षीय माकपा नेता सीताराम येचुरी को पहले 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें आईसीयू में ले जाया गया था। तभी से उनका इलाज किया जा रहा है। गुरुवार को उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई थी।

येचुरी के निधन पर झुकाया गया सीपीएम का झंडा
येचुरी के निधन के बाद पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया। पार्टी ने इस मौके पर एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और एम्स के डॉक्टरों के प्रति आभार जताया।


Spread the love
और पढ़े  Bengal: महुआ मोइत्रा का भारी विरोध, काले झंडे दिखाए-अंडे फेंके,टीएमसी सांसद और BJP ने क्या कहा?
  • Related Posts

    आज राजस्थान दौरे पर PM मोदी, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे

    Spread the love

    Spread the loveआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान वह राज्य को करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही जोधपुर में…


    Spread the love

    15 हजार ओलंपिक पूल जितनी खुदाई, बुर्ज खलीफा से 5 गुना ज्यादा कंक्रीट, आज PM मोदी करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन

    Spread the love

    Spread the loveबालोतरा के पचपदरा में बनी एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी केवल देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने वाली परियोजना नहीं है, बल्कि इंजीनियरिंग और निर्माण क्षमता का भी एक अनूठा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *