लालकुआं: नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

लालकुआं: नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

लालकुआं के भाजपा नेता व नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर एक महिला का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है।

महिला ने संघ के अध्यक्ष के खिलाफ शनिवार को तहरीर दी थी। जिसके बाद आज भाजपा नेता मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकेश बोरा के ड्राइवर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी पीएन मीणा ने कहा कि भाजपा नेता पर शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि महिला हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पास अपनी आपबीती सुनाने के बाद महिला अधिवक्ता के साथ लालकुआं कोतवाली पहुंची थी। कोतवाली में महिला एसआई ने पीड़ित महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर महिला के कलमबद्ध बयान दर्ज किए थे।

यूसीडीएफ प्रशासक पद से हटाए गए मुकेश बोरा
मुकेश बोरा को यूसीडीएफ प्रशासक पद से हटा दिया गया है। इसका आदेश भी जारी हो गया है।


Spread the love
और पढ़े  नहर में डूबा युवक, 1 सप्ताह में दूसरा हादसा, ग्रामीणों ने कच्ची शराब पिलाए जाने का लगाया आरोप
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *