दीपक रावत- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया टिफिन टॉप-डोरोथी सीट का किया निरीक्षण

Spread the love

दीपक रावत- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया टिफिन टॉप-डोरोथी सीट का किया निरीक्षण

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गुरुवार को टिफिन टॉप-डोरोथी सीट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को टिफिन टॉप मार्ग में पर्यटक और स्थानीय लोगों के लिए जानकारी के लिए साइन एज लगाने के निर्देश दिए। साथ ही मार्ग में विभिन्न प्रकार की प्रजाति के पेड़-पौधे के बारे जानकारी के लिए जगह-जगह में बोर्ड लगाने की बात कही।

कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि डोरोथी सीट 22 सौ मीटर ऊंचाई पर है, साथ ही पर्यटक-पर्यटन के दृष्टि महत्तवपूर्ण है, ट्रेकिंग के लिए सीजन में हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं, लेकिन बीते दिनों भारी बारिश के कारण टिफिन टॉप-डोरोथी सीट भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिससे टिफिन टॉप चोटी- डोरोथी सीट अधिकांश हिस्सा टूट गया है। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए वर्तमान में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के टिफिन टॉप और डोरोथी सीट में आवाजाही पूर्ण रूप से बंद है।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि टिफिन टॉप चोटी-डोरोथी सीट में मेजर प्रोडक्शन वर्क की आवश्यता है। इसी क्रम में वन विभाग, नगर पालिका, लोनिवि आदि के विभागीय अधिकारियों ने सयुंक्त निरीक्षण सर्वे किया है। प्राथमिकता के साथ डोरोथी सीट फिर से बनाने के लिए बेहतर डीपीआर तैयार की जाएगी। साथ ही इसको और भी ज्यादा बेहतर और आकर्षित बनाया जाएगा। जिसमें लाइट, पानी, शौचालय, ईको फैंडली टूरिज्म और अन्य सुविधा भी जाएगी। जिससे टिफिन टॉप-डोरोथी सीट का पुराना इतिहास, जानकारी और पहचान बनी रहे। जिससे पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा।

और पढ़े  नैनीताल- शादी का झांसा, धमकी देने के मामले में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इस दौरान केएमवीएन एमडी संदीप तिवारी, डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, एसडीएम प्रमोद कुमार, ईई लोक निर्माण विभाग रत्नेश सक्सेना, ईओ नगर पालिका पूजा आर्या, समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *