अयोध्या: भावपूर्ण श्रद्धांजलि- 16000 वीरांगनाओं 16 हजार दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि ।

Spread the love

अयोध्या: भावपूर्ण श्रद्धांजलि- 16000 वीरांगनाओं 16 हजार दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि ।

अयोध्या में रानी पद्मावती सहित 16000 वीरांगनाओं 16 हजार दीप जलाकर बहुत ही भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजन संस्था मित्रमंच प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता शरद पाठक बाबा ने देश के युवाओं भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के लिए अनेक माध्यमों से अभियान चलाने की घोषणा की।इस अवसर पर शरद पाठक बाबा के निर्देश पर हिंदुस्तान के 15 राज्यों में और विश्व के आठ देशों मारीसश, थाईलैंड, नेपाल आदि में मित्र मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा मां पद्मावती व 16 हजार वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने हिंदुस्तान की संस्कृति, इतिहास व सनातन धर्म को नष्ट करने का लगातार प्रयास किया गया था। इसी प्रकार 26 अगस्त 1303 में आक्रांता अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा राजा रतन सिंह जी को धोखे से शहीद करने के बाद जब उसने अपनी गलत नजर मां पद्मावती पर डालने का प्रयास किया, तब मां पद्मावती ने 16000 वीरांगनाओं के साथ अपने सनातन संस्कृति व सतीत्व धर्म की रक्षा के लिए जोहर कर अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। ऐसी मातृशक्ति को हम नमन करते हैं। इस कार्यक्रम में हिंदूवादी नेता संतोष दुबे मनीष पांडे सुरेंद्र यादव आकाश यादव भाजपा युवा मोर्चा के यश पाठक बाबा,राजा पाठक,संजय गुप्ता,मीना सिंह,लता सिंह, अनिल पांडे ,अर्चना सिंह आदि सैकड़ो लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- CM का अयोध्या आगमन 19 को, वैक्स म्यूजियम और जोनल कार्यालय का करेंगे लोकार्पण महापौर ने नगर आयुक्त संग कार्यक्रम स्थल भ्रमण कर लिया तैयारियों का जायजा
  • Related Posts

    अयोध्या- नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में गरजे CM योगी, बोले- बिना साक्ष्य चरित्रहनन बर्दाश्त नहीं

    Spread the love

    Spread the love    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संत शिरोमणि महंत नृत्य गोपाल दास के 88वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी…


    Spread the love

    लखीमपुर खीरी में निकली अनोखी बरात, दूल्हे के फैसले से दुल्हन खुश, लोग भी कर रहे तारीफ

    Spread the love

    Spread the loveशादियों में घोड़ी, बग्घी, लग्जरी कारों और चमक-दमक का दौर आम बात है, लेकिन लखीमपुर खीरी के एक युवक ने अपनी शादी को केवल एक पारिवारिक समारोह नहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *