उत्तराखंड- देवीधुरा बग्वाल मेला: प्रसिद्ध बग्वाल मेले का हुआ आगाज,केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड- देवीधुरा बग्वाल मेला: प्रसिद्ध बग्वाल मेले का हुआ आगाज,केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के मां बाराही धाम देवीधुरा में प्रसिद्ध बग्वाल मेले का आगाज हो गया है। मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने 11 दिवसीय मेले का शुभारंभ किया।
<strong>उत्तराखंड- देवीधुरा बग्वाल मेला: प्रसिद्ध बग्वाल मेले का हुआ आगाज,केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ</strong>
अजय टम्टा ने कहा कि बग्वाल मेला लोक आस्था और विरासत का अद्भुत समागम है। सदियों पूर्व की परंपरा आज भी बड़े उत्साह के साथ निभाई जा रही है। चारों खामों और सात थोकों के मुखियाओं के बीच मां बाराही धाम में सांगी पूजन हुआ। बग्वाल मेले के शुभारंभ पर सुबह 9.30 बजे पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी के मंत्रोच्चारण के साथ सांगी पूजन पूरे विधि विधान से की। सांगी पूजन में लमगड़िया खाम के मुखिया वीरेंद्र सिंह लमगड़िया, वालिक खाम के बद्री सिंह बिष्ट, चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल, गहड़वाल खाम के मुखिया त्रिलोक सिंह बिष्ट के साथ रोशन लमगड़िया, पूर्व मंदिर कमेटी अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, राम सिंह, दीपक सिंह बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, जगदीश पुजारी, भुवन चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: जनगणना के दूसरे चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण पूरा, 16 से 30 नवंबर तक रहेगी स्वगणना की सुविधा
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…