पेरिस ओलंपिक- प्रधानमंत्री मोदी ने की पदक विजेता नीरज चोपड़ा से बात, चोट पर भी लिया अपडेट |

Spread the love

पेरिस ओलंपिक- प्रधानमंत्री मोदी ने की पदक विजेता नीरज चोपड़ा से बात, चोट पर भी लिया अपडेट |

पेरिस ओलंपिक में भारत को रजत पदक दिलाने वाले स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा से शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बात की। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी को बधाई दी और उनकी चोट पर अपडेट लिया। इस दौरान पीएम ने नीरज की मां की खेल भावना को भी सराहा।

पीएम ने दी बधाई
प्रधानमंत्री ने फोन कॉल के दौरान कहा, “आपने देश को फिर से गौरवान्वित किया है। देर रात 1 बजे भी लोग आपको एक्शन में देख रहे थे, उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे थे।” उन्होंने फिटनेस संबंधी समस्याओं के बावजूद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। इसके लिए पीएम ने उनकी सराहना की। नीरज ने बताया कि चोटों के कारण वह खुद को पूरी तरह से तैयार नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, “मैं इन परिस्थितियों में भी अपने देश के लिए पदक जीतकर खुश हूं। खेल में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।”

नीरज ने रचा इतिहास
स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा लगातार दूसरी बार ओलंपिक में पदक जीतने में कामयाब हुए। ऐसा करने वाले वह स्वतंत्र भारत के पहले एथलीट बन गए। उन्होंने 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता। नीरज ट्रैक एंड फील्ड में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। 1900 में एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीतने वाले नॉर्मन प्रिचर्ड ब्रिटिश मूल के थे। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले ही उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी और वह सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे

और पढ़े  सूर्य ग्रहण 2026- कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत पर होगा इसका असर

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: दरगाह के पास ढलान पर बेकाबू हुई बस ने 9 को रौंदा, 3 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveझालावाड़ जिले के भीमसागर के नजदीक धार्मिक स्थल पातलापीर पर शनिवार रात एक निजी बस की चपेट में आने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुल…


    Spread the love

    गिरफ्तार: कुंडली में 310 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया तस्कर चिडी, लोअर की जेब से मिला ये सामान

    Spread the love

    Spread the loveसोनीपत में क्राइम यूनिट गन्नौर ने कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित निफ्टम चौक के पास से एक  नाइजीरियन को 310 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नशीले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *